{"_id":"68dcb0933b0a1c3366052d5f","slug":"roadways-bus-and-ambulance-collide-in-amethi-ambulance-driver-dies-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Amethi: अमेठी में रोडवेज बस और एंबुलेंस में भिड़ंत, एंबुलेंस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Amethi: अमेठी में रोडवेज बस और एंबुलेंस में भिड़ंत, एंबुलेंस चालक की मौत
Wed, 01 Oct 2025 10:09 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:09 AM IST
सार
अमेठी में एक रोडवेज बस और एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर पीपरपुर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सुल्तानपुर की ओर से आ रही एंबुलेंस की बहराइच डिपो की बस से आमने सामने टक्कर हो गई ।
विज्ञापन
हादसे में एंबुलेंस चालक इजहार शेख (32) निवासी माहिम, थाना माहिम, मुंबई की मौके पर मौत हो गई। साथी अतुल लक्ष्मण राठौर (28) निवासी बोधेगाव थाना ठाणे, महाराष्ट्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों व एंबुलेंस के मालिक से वार्ता कर दिया सूचना दे दी है।