फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roads submerged due to heavy rain, boundary walls, electric poles fell down

Lucknow News: झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, बाउंड्रीवॉल, बिजली के खंभे गिरे

Sun, 13 Jul 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged due to heavy rain, boundary walls, electric poles fell down
लखनऊ में जलभराव।
लखनऊ। शनिवार की सुबह झमाझम बारिश ने राजधानी की व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। दावा किया गया था कि नाले-नालियों की समय से सफाई कर ली गई है और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन हकीकत इसके उलट सामने आई। बारिश के चंद घंटों में ही शहर की सड़कें तालाब बन गईं, नाले उफनाने लगे और जगह-जगह बिजली के खंभे व जर्जर दीवारें गिर गईं।
विज्ञापन

ऐशबाग के मोतीझील क्षेत्र में बिजली के छह खंभे गिरने से करीब 500 घरों की बिजली गुल हो गई। बाजारखाला में एक कॉलोनी की जर्जर बाउंड्रीवॉल धराशायी हो गई, जिससे लोग दहशत में आ गए। शहर के मुख्य मार्गों और मोहल्लों की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


हाईवे पर जलभराव, रेलवे-एयरपोर्ट भी चपेट में

बारिश से शहर की आंतरिक सड़कें ही नहीं, प्रमुख हाईवे भी जलमग्न हो गए। सुल्तानपुर, अयोध्या और सीतापुर हाईवे पर कई जगह पानी भर गया, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। चारबाग रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पानी लबालब भर गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर भी पानी भरने से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में पेड़ों की शाखाएं टूटीं
ग्रामीण और छावनी इलाकों में बारिश के चलते कई पेड़ों की मोटी शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिरीं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तेलीबाग रोड पर टूटी शाखाओं ने राहगीरों को परेशानी जरूर दी, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।


शहर से गांव तक अव्यवस्थाएं उजागर

शहर के हर वार्ड में बारिश से बेतरतीब हालात नजर आए। बालागंज के हरिनगर में आधे घंटे की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो गईं। पार्षद कमलेश कुमारी पटेल से लोगों ने शिकायत की। सरोजनीनगर, इंदिरानगर, अलीगंज, हजरतगंज, आलमबाग और चौक जैसे प्रमुख इलाकों में भी यही हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed