{"_id":"6a14bad0667161f5700ae203","slug":"roads-in-ismailganj-are-not-being-built-even-after-tenders-have-been-issued-lucknow-news-c-13-lko1096-1753319-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टेंडर होने के बाद भी नहीं बनाई जा रहीं इस्माइलगंज की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टेंडर होने के बाद भी नहीं बनाई जा रहीं इस्माइलगंज की सड़कें
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग और सड़क।
लखनऊ। बजट पास होने और टेंडर होने के बाद भी इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में सड़क निर्माण छह महीने से अटका है। विधायक इसका शिलान्यास भी कर चुके हैं। सड़क बनाने में हो रही लापरवाही से नाराज इलाके के लोगों ने सोमवार को पूर्व पार्षद के अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया।
इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड में किशोरी लाल चौराहे से चौहान प्लाजा और अयोध्या रोड से रजत डिग्री कॉलेज तक दो सड़कों को बनाने के लिए छह महीने पहले टेंडर हो चुका है। दोनों सड़कों के लिए 32-32 लाख रुपये का बजट भी पास हो चुका है। ये सड़कें वार्ड के अंदर की लगभग दो दर्जन मोहल्लों को जोड़ती हैं। यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
एक माह पहले विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कार्य का शिलान्यास भी किया था। लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी मिली है। इसके बावजूद कार्य प्रारंभ न होने से क्षेत्रवासियों में भारी गुस्सा है। इसको लेकर ही लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है। मांग की है कि सड़क निर्माण जल्द शुरू कराया जाए, नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पप्पू सिंह, करमजीत पाठक, मोहित मिश्रा, पुष्पा सिंह सहित लगभग 50 स्थानीय नागरिक शामिल थे।