फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roads 20-25 crore will be built on recommendation of MLA in UP, technical testing of proposals will be done

PWD की कार्ययोजना: हर विधायक की सिफारिश पर बनेंगी 20-25 करोड़ की सड़कें, प्रस्तावों का होगा तकनीकी परीक्षण

Fri, 16 May 2025 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 08:02 PM IST
सार

यूपी में पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना के तहत हर विधायक की सिफारिश पर 20-25 करोड़ की सड़कें बनेंगी। विधायकों से सड़क निर्माण, विशेष मरम्मत और मरम्मत के प्रस्ताव ले लिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्तावों का पहले तकनीकी परीक्षण होगा।

विज्ञापन
Roads 20-25 crore will be built on recommendation of MLA in UP, technical testing of proposals will be done
सड़क का निर्माण। (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में 20-25 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्तावों को पीडब्ल्यूडी अपनी कार्ययोजना में शामिल कर रहा है। हालांकि, इन प्रस्तावों की उपयोगिता का पहले तकनीकी परीक्षण भी होगा।

विज्ञापन


यूपी पीडब्लयूडी का करीब तीन लाख किमी लंबा रोड नेटवर्क है। हर साल 30-32 हजार करोड़ रुपये का विभाग का बजट रहता है। चालू वित्त वर्ष में इस तरह से कार्ययोजना तैयार हो रही है कि सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में एकसमान रूप से विकास हो सके। इसलिए सभी विधायकों से सड़क निर्माण, विशेष मरम्मत और मरम्मत के प्रस्ताव ले लिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- PPS Transfer: 48 PPS अफसरों के तबादले, एएसपी राहुल श्रीवास्तव फिर बने डीजीपी मुख्यालय के पीआरओ; देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में बैठक करके इन प्रस्तावों को फाइनल किया जा चुका है। अब मुख्यालय पर स्तर पर इन प्रस्तावों का परीक्षण किया जा रहा है। उच्चस्तर से निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक और तकनीकी बिंदुओं पर विचार करते हुए प्रस्तावों का अंतिम रूप दिया जाए। 

ऐसा न हो कि जिस सड़क पर अपेक्षाकृत कम ट्रैफिक हो, वो निर्माण के लिए चयनित हो जाए, जबकि अधिक ट्रैफिक वाली को स्वीकृति न मिले। पीडब्ल्यूडी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, शीघ्र ही कार्ययोजना को शासन स्तर से भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed