फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PPS Transfer in UP 48 senior PPS officers transferred see full list

PPS Transfer: 48 PPS अफसरों के तबादले, एएसपी राहुल श्रीवास्तव फिर बने डीजीपी मुख्यालय के पीआरओ; देखें लिस्ट

Fri, 16 May 2025 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 06:55 PM IST
सार

डीजीपी मुख्यालय ने 48 पीपीएस अफसरों का तबादला किया है। एएसपी राहुल श्रीवास्तव फिर डीजीपी मुख्यालय के पीआरओ बनाए गए हैं। वहीं जिलों में तैनात एएसपी रैंक के कई अफसरों को इधर से उधर भेजा गया। आगे पढ़ें और देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
PPS Transfer in UP 48 senior PPS officers transferred see full list
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को एडिशनल एसपी रैंक के 48 अफसरों का तबादला कर दिया। डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे राहुल श्रीवास्तव को डीजीपी का जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सुबोध कुमार श्रीवास्तव को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है। वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात ममता रानी चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात मनीषा सिंह को नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह फिरोजाबाद में एएसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया को अमरोहा भेजा गया है। अमरोहा में तैनात राजीव कुमार सिंह द्वितीय को मथुरा का एएसपी सिटी बनाया गया है। बरेली में एएसपी एलआईयू प्रभात कुमार प्रथम को पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। झांसी के एएसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी को बरेली एलआईयू भेजा गया है। मथुरा के एएसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार को झांसी का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। 
विज्ञापन


कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात राजेश कुमार श्रीवास्तव को संभल का एएसपी उत्तरी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात रंजन सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है। आगरा कमिश्नरेट में तैनात डॉ. राजीव कुमार सिंह को मेरठ का एएसपी एलआईयू बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे राम अर्ज को अयोध्या का एएसपी एलआईयू बनाया गया है। सीतापुर में तैनात डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रतापगढ़ में एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह को सीतापुर में एएसपी दक्षिणी बनाया गया है। आजमगढ़ के एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल को प्रतापगढ़ का एएसपी पूर्वी बनाया गया है। बाराबंकी में एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। कुशीनगर में तैनात रितेश कुमार सिंह को बाराबंकी का एएसपी दक्षिणी बनाया गया है। सीआईडी मुख्यालय में तैनात निवेश कटियार को कुशीनगर भेजा गया है।
इनका भी हुआ तबादला

अलीगढ़ के एएसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम को श्रावस्ती भेजा गया है, जबकि श्रावस्ती में तैनात प्रवीण कुमार यादव प्रथम को अलीगढ़ का एएसपी ट्रैफिक बनाया गया है। चित्रकूट में तैनात चक्रपाणि त्रिपाठी को अयोध्या का एएसपी सिटी, फतेहपुर में तैनात विजय शंकर मिश्रा को पीएसी मुख्यालय, अमेठी में तैनात हरेंद्र कुमार को अंबेडकरनगर का एएसपी पश्चिमी बनाया गया है। जौनपुर में तैनात शैलेंद्र कुमार सिंह को अमेठी भेजा गया है। 
महराजगंज में तैनात आतिश कुमार सिंह को जौनपुर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। सिद्धार्थनगर में तैनात सिद्धार्थ को महराजगंज, मुजफ्फरनगर के एएसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। अंबेडकरनगर में तैनात विशाल पांडेय को मुजफ्फरनगर का एएसपी क्राइम बनाया गया है। 

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट मे तैनात अमिता सिंह को आगरा कमिश्नरेट, पीएसी मुख्यालय में तैनात कपिल देव सिंह को कानपुर कमिश्नरेट, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात मनोज कुमार पांडेय को वाराणसी कमिश्नरेट, वाराणसी में तैनात राजेश कुमार पांडेय प्रथम को कानपुर कमिश्नरेट, बलरामपुर में तैनात नम्रता श्रीवास्तव को वाराणसी कमिश्नरेट, बरेली के एएसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह को सीआईडी मुख्यालय, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात मनीष चंद्र सोनकर को बरेली में एएसपी क्राइम की जिम्मेदारी मिली है। 

अयोध्या के एएसपी सिटी को मधुवन कुमार सिंह को आजमगढ़ का एएसपी सिटी, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात विजेंद्र द्विवेदी को बदायूं का एएसपी सिटी, बदायूं में तैनात अमित किशोर श्रीवास्तव को बिजनौर का एएसपी पूर्वी, मथुरा के एएसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन को फिरोजाबाद का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। 

इसके अलावा इटावा के एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह को चित्रकूट, संभल के एएसपी उत्तरी श्रीश्चंद्र को इटावा का एएसपी ग्रामीण, ललितपुर में तैनात अनिल कुमार द्वितीय को सोनभद्र का एएसपी सिटी, सोनभद्र के एएसपी कालू सिंह को ललितपुर, बिजनौर के एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल को 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, ईओडब्लयू में तैनात महेंद्र पाल सिंह को फतेहपुर, एसएसएफ में तैनात सुरेश चंद्र रावत को मथुरा का एएसपी ग्रामीण और डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed