फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road side bushes will be cleaned

Lucknow News: सड़क किनारे झाड़ियों की होगी सफाई

Thu, 24 Oct 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Road side bushes will be cleaned
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद ने भिनगा के खैरीमोड़ से पुलिस लाइन तक सड़क किनारे रास्ते पर उगी झाड़ियों के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने की कवायद शुरू की है। इसके लिए सफाई कर्मियों की टीम गठित कर झाड़ियों को हटाने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। ताकि ठंड के दौरान पड़ने वाले कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा में खैरीमोड़ से रिजर्व पुलिस लाइन व दहाना बस स्टैंड से वन कार्यालय भिनगा तक सड़क मार्ग के किनारे उगीं झाड़ियों के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही दीवानी न्यायालय, महिला थाना, विकास भवन, कलेक्ट्रेट कालोनी सहित कई अन्य सरकारी कार्यालय व आवासीय भवनों के लोगों को भी परेशानी उठाना पड़ती है। दहाना में भी राजा वीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय सहित कई कार्यालय व आबादी क्षेत्र के लोगों को इन झाड़ियों में छिपे जंगली हिंसक जीवों के हमलावर होने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके लिए टीम में शामिल सफाई कर्मी पटरियों सहित हरित पट्टी पर उगी झाड़ियों की सफाई करेंगे। ईओ डा. अनीता शुक्ला ने बताया कि दीपावली से पहले तक इस अभियान को पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed