फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road security programme in Barabanki.

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम बना मजाक: अंदर मंत्री दिलाते रहे शपथ... बाहर रोड पर ही पार्क कर दी गईं उनकी गाड़ियां

Wed, 02 Oct 2024 02:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Oct 2024 02:38 PM IST
सार

अंदर शपथ दिलाई गई कि सीट बेल्ट लगाकर ही चलेंगे लेकिन जब मंत्री नेताओं और अफसरों का काफिला जाने लगा तो जन प्रतिनिधियों के वाहन चालक भी बिना सीट बेल्ट के ही दिखे।

विज्ञापन
Road security programme in Barabanki.
सड़क पर लगा लंबा जाम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के शुभारंभ कार्यक्रम में ही यातायात नियम तार तार हो गए। शहर के पटेल तिराहे पर सड़क के किनारे ही आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा, राज्यमंत्री दानिश अंसारी, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह समेत तमाम आला अफसर भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जन प्रतिनिधियों और अफसर की गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर दी गईं। संबोधन और शपथ का कार्यक्रम चलता रहा इस दौरान आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा और लंबा जाम लग गया। हद तो तब हो गई जब सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंत्री दानिश अंसारी ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में डरा रहा डेंगू... एक दिन में 62 मरीज मिले, सर्वाधिक इंदिरानगर और आलमबाग इलाके के
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 50 लाख की बीमा रकम के लिए हत्या: फुटेज जुटाए, न हादसे वाली कार की जानकारी, विवेचक ने भी किया खेल; बैंक खाते...


इस बात की भी शपथ दिलाई की सीट बेल्ट लगाकर ही चलेंगे लेकिन जब मंत्री नेताओं और अफसरों का काफिला जाने लगा तो जन प्रतिनिधियों के वाहन चालक भी बिना सीट बेल्ट के ही दिखे। कुछ वाहनों को रोककर अमर उजाला के प्रतिनिधि ने सीट बेल्ट लगाने की गुजारिश की। यहां मौजूद एक अधिकारी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा अरे छोड़िए,  राजकाज है.. चलता है। वहीं, सड़क पर ही खड़ी गाड़ियों को लेकर भीषण जाम लग गया और यातायात पुलिसकर्मी असहाय हो गए।

यातायात के एक पुलिसकर्मी ने खुद कहा कि सड़क सुरक्षा के नाम पर हुए कार्यक्रम में ही सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं यह आयोजन कहीं अलग भी हो सकता था। आम जनता भी इस आयोजन से हैरत में थी कि एक ओर सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा है तो वहीं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अफसर ही इसकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। कोई भी अधिकारी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed