{"_id":"6ae7a3cd1ff55ada2c00e633","slug":"as-a-crackdown-on-illegal-transport-vehicles-began-the-number-of-passengers-in-state-run-buses-increased-lucknow-news-c-13-lko1070-1992754-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डग्गामार वाहनों पर नकेल कसते ही रोडवेज बसों में बढ़ गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डग्गामार वाहनों पर नकेल कसते ही रोडवेज बसों में बढ़ गए यात्री
विज्ञापन
अवध बस अड्डा।
लखनऊ। पॉलीटेक्निक से कमता तक डग्गामार वाहनों के सिंडिकेट पर शिकंजा कसते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। पहले अवध बस अड्डे से रोजाना औसतन 10 से 12 हजार यात्री सफर करते थे, लेकिन डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के बाद यह संख्या करीब 15 हजार पहुंच गई है। रोडवेज अधिकारी आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या 20 हजार तक पहुंचने की उम्मीद जता रहे हैं।
अमर उजाला डग्गामार वाहनों का मुद्दा उठाकर में पॉलीटेक्निक से गोरखपुर, अयोध्या समेत विभिन्न रूटों पर चल रहे डग्गामार वाहनों के सिंडिकेट का खुलासा किया गया था। जांच में सामने आया था कि वाहनों को रूट पर लगाने के नाम पर प्रतिमाह 2,100 रुपये और रोजाना 300 रुपये तक वसूले जाते हैं। करीब 900 वाहनों से हर महीने 1.25 करोड़ रुपये की वसूली का मामला सामने आया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई। अभियान चलाकर नौ डग्गामार वाहन सीज किए। रविवार को भी पॉलीटेक्निक से कमता तक अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। इसका असर यातायात व्यवस्था के साथ रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या पर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन
अवध बस अड्डे से गोरखपुर, बस्ती, बहराइच और गोंडा समेत विभिन्न रूटों पर रोजाना 413 बसों का संचालन होता है।
-- --
रोडवेज बसों में 7.5 लाख रुपये तक बीमा
रोडवेज बसों के टिकट में यात्रियों के लिए बीमा सुविधा भी शामिल रहती है। बस दुर्घटना में यात्री की मृत्यु होने पर 7.5 लाख रुपये तक की बीमा राशि मिलती है। मामूली चोट पर उपचार के लिए 10 हजार और गंभीर चोट की स्थिति में 25 हजार रुपये तक की सहायता का प्रावधान है। इसके विपरीत डग्गामार वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों को बीमा सुरक्षा नहीं मिलती।
किराये में मामूली अंतर, सुविधाओं पर देना होगा ध्यान
पूर्वांचल बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय शुक्ला ने बताया कि डग्गामार वाहन कम किराये और कम समय में सफर कराने का दावा करते हैं। इसी वजह से यात्री उनकी ओर आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि रोडवेज को बसों का संचालन और यात्री सुविधाएं बेहतर करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि कमता से अयोध्या तक कार का प्रति यात्री किराया करीब 250 रुपये है, जबकि रोडवेज बस का किराया 194 रुपये है। बस्ती तक किराया 350 से 400 रुपये और बस का 320 रुपये है। वहीं, गोरखपुर तक किराया 500 रुपये है, जबकि रोडवेज बस से 423 रुपये में सफर किया जा सकता है।
Iपॉलीटेक्निक से कमता के बीच डग्गामार वाहनों का संचालन बंद होने का फायदा अवध बस अड्डे को मिल रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाना जरूरी है।I
I-आरएस वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेजI