{"_id":"66fcff1d894cadfd330c2457","slug":"62-patients-found-in-lucknow-on-tuesday-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue: लखनऊ में डरा रहा डेंगू... एक दिन में 62 मरीज मिले, सर्वाधिक इंदिरानगर और आलमबाग इलाके के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue: लखनऊ में डरा रहा डेंगू... एक दिन में 62 मरीज मिले, सर्वाधिक इंदिरानगर और आलमबाग इलाके के
Wed, 02 Oct 2024 01:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:36 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को लखनऊ में 62 नए मरीज मिले। सर्वाधिक मरीज दो इलाकों के हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में डेंगू अब डराने लगा है। सोमवार को आठ मरीज मिलने के बाद मंगलवार को रिकॉर्ड 62 मरीज मिले। इनमें से सबसे ज्यादा मरीज इंदिरानगर और आलमबाग क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरानगर में 11, चिनहट में तीन, चंदरनगर में 10, सरोजनीनगर में पांच, रेडक्रास में दो, एनके रोड में पांच, अलीगंज में 11, सिल्वर जुबली में दो, बीकेटी में तीन, टूड़ियागंज में चार, ऐशबाग में तीन और अन्य स्थानों पर तीन मरीज मिले। इससे पहले इस सीजन एक दिन में डेंगू के 39 मरीज 28 सितंबर को मिले थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उपचुनावों के बीच सपा विधायक बेग के घर पहुंचे अजय राय, सपा ने दिए हैं गठबंधन न करने के संकेत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शर्मनाक: शहीद पथ पर स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार ने की छेड़छाड़, कार सवार ने बनाया वीडियो
मलेरिया से राहत: सोमवार के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मलेरिया का नया रोगी नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1854 घरों एवं आसपास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया। इसमें से 10 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया।
जानिए, कब कितने मरीज मिले
तारीख- डेंगू के मरीज
24 सितंबर- 25
25 सितंबर- 26
26 सितंबर- 28
27 सितंबर- 27
28 सितंबर- 39
29 सितंबर- 31
30 सितंबर- 8
एक अक्त्तूबर- 62