फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road left unrepaired after sewer line installation

Lucknow News: सीवर लाइन डालकर छोड़ दी सड़क, नहीं की मरम्मत

Sun, 01 Nov 2026 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Road left unrepaired after sewer line installation
लखनऊ। औद्योगिक क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं पर उद्यमियों का गुस्सा शनिवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में फूट पड़ा। उन्होंने सरोजनीनगर में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क मरम्मत न होने और अमौसी क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याएं उठाईं। इस पर जल निगम के अधिकारियों ने सड़क बनने की बात कही तो सीडीओ ने समिति बनाकर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ प्रफुल्ल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि जल निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोद दी थी। काम पूरा होने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिकारियों ने मरम्मत शुरू होने का दावा किया पर रितेश श्रीवास्तव ने इसे गलत बताया। इस पर सीडीओ ने यूपीसीडा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग अभिजीत गौतम को जांच कराने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ट्रांसपोर्टनगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या पर भी चर्चा हुई। साईं इंडस्ट्रीज के करीब 31 लाख रुपये के बिजली बिल की जांच का मामला भी उठाया गया। इसके अतिरिक्त, निवेश मित्र पोर्टल पर 64 प्रकरण लंबित पाए गए। औद्योगिक इकाइयों की स्टांप शुल्क छूट से जुड़े कई प्रस्ताव भी विचाराधीन हैं। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में आईआईए के चेयरमैन वैभव अग्रवाल और सचिव राजीव जैन मौजूद रहे। सरोजनीनगर-अमौसी औद्योगिक क्षेत्र से रजत मेहरा और प्रदीप सिन्हा समेत कई अन्य उद्यमी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed