{"_id":"5cae5ff6a93b33ceff4e2e3daa83ed5f","slug":"road-accident-in-jalaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चादर चढ़ाने जा रहे थे, मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चादर चढ़ाने जा रहे थे, मच गई चीख-पुकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक खरीदने के बाद मजार पर चादर चढ़ाने गए अकीकतमंदों का ट्रक कोहरे व खराब सड़क के कारण शुक्रवार की देर रात कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव के पास पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव उरगांव निवासी आजाद मंसूरी व ताजुद्दीन ने साझे में एक पुराना ट्रक लिया था। शुक्रवार को दोनों ही परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ हमीरपुर के कम्हरिया बाबा की मजार के पास चादर चढ़ाने गए थे।
विज्ञापन
चादर चढ़ाने के बाद वह सभी अकीकदमंद ट्रक में पीछे बैठकर वापस घर आ रहे थे। शुक्रवार की देर रात तकरीबन दो बजे जब ट्रक कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव के शहादतपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी कोहरे के कारण उखड़ी सड़क को चालक बशीर देख नहीं सका और ट्रक खंदक में पलट गया।
विज्ञापन
हादसे से चीख पुकार मच गई। ट्रक में पानी भरने के कारण मजहर हुसैन (5), उसकी मां अनीसा (30) व दादी बतूलन (60) निवासी उरई, शकीना (70) , रसूलन (65), बतूलन (65) सहित छह लोगों की मौत हो गई।