फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RLD may change sides: Along with seats, demand for giving Bharat Ratna to Charan Singh is also going on

पाला बदल सकता है रालोद: सीटों के साथ चल रही चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग भी, चुप्पी पर उठे सवाल

Wed, 07 Feb 2024 06:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 07 Feb 2024 06:48 AM IST
सार

इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल क्या पाला बदलकर एनडीए की तरफ जा सकता है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की कयासबाजी तेजी से चल रही है। 

विज्ञापन
RLD may change sides: Along with seats, demand for giving Bharat Ratna to Charan Singh is also going on
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद और सपा का रास्ता शीघ्र ही अलग हो सकता है। सूत्रों की मानें तो रालोद का एनडीए गठबंधन में जाना करीब-करीब तय है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरें भी चल रही हैं। एनडीए गठबंधन में मंत्री पद के साथ रालोद को दो लोकसभा सीटें भी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने एक्स के जरिये गठबंधन का एलान किया था। रालोद को सात सीटें दी गई। बताते हैं कि इनमें चार सीटों पर प्रत्याशी सपा के रखे जाने की शर्त ने गठबंधन में पेंच फंस गया। रालोद नेताओं ने कैराना और बिजनौर सीट सपा के बताए प्रत्याशियों को देने पर सहमति भी दे दी थी। लेकिन मुजफ्फरनगर और हाथरस सीट को लेकर दोनों दलों के बीच दूरियां बन गई। इसी दौरान चर्चा शुरू हो गई कि रालोद अध्यक्ष की भाजपा से गठबंधन की बात हुई है। बातचीत की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन सियासी गलियों में सबने अपने-अपने समीकरण लगाने शुरू कर दिए। रालोद नेतृत्व ने अभी तक न तो इन्कार किया और न ही इकरार, जिस कारण चर्चाओं ने दिनभर तेजी पकड़ी।
विज्ञापन


रालोद विधायक जा सकते हैं दिल्ली
दो दिन पहले रालोद विधायकों को सत्र बीच में ही छोड़कर दिल्ली से बुलावा आया था। इस मुलाकात को गठबंधन से जोड़कर देखा गया। लेकिन इसी दौरान दिल्ली से दोबारा संदेश दिया गया कि अभी इंतजार करें। माना जा रहा है कि रालोद नेतृत्व अपने विधायकों से अलग-अलग राय लेकर ही अगला कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के बाद एक्स भी चुप
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने गणतंत्र दिवस के बाद एक्स पर भी कोई पोस्ट नहीं की है। इसी दौरान छपरौली में 12 फरवरी के कार्यक्रम को भी पीछे हटा दिया गया। रालोद नेताओं ने अपने हिस्से में आई सभी सीटों पर जो सर्वे कराया, उसमें अपने ही प्रत्याशी लड़ाने की बात भी सामने आई थी। जिसके बाद असमंजस की स्थिति है।


सीटों पर नहीं, भारत रत्न पर भी बात
सियासी गलियों में चर्चा यह भी है कि रालोद मथुरा, बागपत, बिजनौर समेत चार सीटों पर सहमति देने के लिए तैयार है। लेकिन साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी रखी जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी भी रालोद चाहता है।

एनडीए में जाने की खबरें बेबुनियाद : रामाशीष
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का कहना है कि रालोद के एनडीए में जाने की बात कोरी अफवाह है। रालोद पूरी दृढ़ता से साथ इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed