फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rld choose kairana and samajwadi party selected noorpur for by election

कैराना से रालोद और नूरपुर से सपा लड़ेगी चुनाव, ये होंगे प्रत्याशी

Sun, 06 May 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
rld choose kairana and samajwadi party selected noorpur for by election
अखिलेश यादव, जयंत चौधरी

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच शुक्रवार को उपचुनावों को लेकर बनी सहमति में थोड़ा बदलाव हो गया। रालोद अब कैराना लोकसभा सीट पर  उपचुनाव लड़ेगा जबकि नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। 

विज्ञापन

पूर्व सांसद तबस्सुम मुनव्वर रालोद और नईमुलहसन सपा उम्मीदवार होंगे। इसकी अधिकृत घोषणा रविवार को होने की संभावना है। 

सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच शुक्रवार को लंबी बातचीत के बाद गठबंधन को लेकर सहमति बनी थी। तय हुआ था कि कैराना से सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी और नूरपुर में रालोद चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों दलों के नेताओं में उच्चस्तरीय बातचीत के बाद कैराना सीट रालोद के लिए छोडऩे और नूरपुर में सपा को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी।

यह भी तय हुआ कि दोनों दलों के नेता एकजुट होकर पूरी ताकत से उपचुनाव लड़ाएंगे। कैराना सीट पर रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम मुनव्वर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed