{"_id":"5aed79524f1c1b042e8b70fd","slug":"rld-choose-kairana-and-samajwadi-party-selected-noorpur-for-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना से रालोद और नूरपुर से सपा लड़ेगी चुनाव, ये होंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना से रालोद और नूरपुर से सपा लड़ेगी चुनाव, ये होंगे प्रत्याशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव, जयंत चौधरी
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच शुक्रवार को उपचुनावों को लेकर बनी सहमति में थोड़ा बदलाव हो गया। रालोद अब कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव लड़ेगा जबकि नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद तबस्सुम मुनव्वर रालोद और नईमुलहसन सपा उम्मीदवार होंगे। इसकी अधिकृत घोषणा रविवार को होने की संभावना है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच शुक्रवार को लंबी बातचीत के बाद गठबंधन को लेकर सहमति बनी थी। तय हुआ था कि कैराना से सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी और नूरपुर में रालोद चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
शनिवार को दोनों दलों के नेताओं में उच्चस्तरीय बातचीत के बाद कैराना सीट रालोद के लिए छोडऩे और नूरपुर में सपा को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी।
यह भी तय हुआ कि दोनों दलों के नेता एकजुट होकर पूरी ताकत से उपचुनाव लड़ाएंगे। कैराना सीट पर रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम मुनव्वर होंगी।