फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Riya Gupta Murder Case Make-up artist first marriage was love marriage divorce after two years

रिया हत्याकांड: मेकअप आर्टिस्ट्स की पहली शादी थी लव मैरिज, दो साल बाद तलाक, ऋषभ बोला- कई युवकों से अंतरंगता...

Sat, 19 Aug 2023 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Aug 2023 09:07 AM IST
सार

रिया की मां गीता ने बताया कि बेटी मेकअप आर्टिस्ट्स थी। उसने पुष्पेंद्र सिंह बत्रा से 2019 में लवमैरिज की थी। एक साल की बेटी प्रिंसी दामाद पुष्पेंद्र के पास ही रहती है। रिया का पुष्पेंद्र से नौ महीने पहले अलगाव हो चुका है। इसके बाद ही रिया आरोपी ऋषभ के संपर्क में आ गई।

विज्ञापन
Riya Gupta Murder Case Make-up artist first marriage was love marriage divorce after two years
Riya Gupta Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार दोपहर लिवइन पार्टनर ने फ्लैट में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फ्लैट बंद कर फरार हो गया। महिला के परिजन का जब उससे संपर्क नहीं हुआ तब वे फ्लैट पहुंचे, जहां उसका खून से सना शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एक घंटे में आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन


उससे देर रात तक पूछताछ जारी रही। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि रिया गुप्ता पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी रिषभ सिंह भदौरिया के साथ लिव इन में रहती थी। तलाकशुदा रिया की एक बेटी प्रिंसी भी है, जो कैंट में नानी गीता गुप्ता के यहां रहती है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के ऋषभ सिंह भदौरिया उर्फ एड़ा और मेकअप आर्टिस्ट्स रिया गुप्ता के बीच कहासुनी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह से ही दोनों के बीच विवाद हो रहा था। नाराज ऋषभ ने अवैध पिस्तौल से रिया के माथे व सीने में दो गोलियां उतार दीं और फ्लैट में ताला बंद कर निकल गया। देर रात तक वह इंदिरा नहर, गोसाईंगंज व इकाना स्टेडियम के आसपास घूमता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद रिया की मां ने उसे फोन करना शुरू किया तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने रिषभ को भी कॉल किया, लेकिन उसने भी कॉल रिसीव नहीं की। अनहोनी की आशंका में रात करीब साढ़े नौ बजे रिया के परिजन फ्लैट पर पहुंचे। यहां फ्लैट के भीतर रिया का खून से लथपथ शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ऋषभ को पकड़ लिया गया। एडीसीपी ने बताया कि रिषभ ने वारदात कबूल की है। उससे वजह के बारे में पूछताछ जारी है। पूछताछ में यह कुबूलनामा ऋषभ सिंह ने किया है। आरोपी ने कुबूला कि रिया के झूठ व बढ़ती पैसों की मांग उसे परेशान कर रही थी। वह कुछ दिनों से लुलु मॉल में एक मेकअप सैलून खोलने के लिए रुपयों की मांग कर रही थी, लेकिन वह मना कर रहा था। शादी का दबाव बनाना भी रिया की मौत का कारण बना।

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, देर रात हत्या की सूचना मिली थी। रिया की मां सदर कैंट ओल्ड गोला बाजार निवासी गीता गुप्ता ने देर रात को तहरीर दी। इसके आधार पर हत्या का केस दर्ज कर देर रात ऋषभ सिंह भदौरिया को गिरफ्तार किया गया। 

 

ऋषभ कृष्णानगर के अवध हॉस्पिटल के पास परिकल्प नगर कॉलोनी में किराये पर रहता है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ के खिलाफ कृष्णानगर थाने में दो साल पहले मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ था। आरोपी ऋषभ मूलरूप से प्रतापगढ़ के नवाबगंज थानाक्षेत्र के भदौरियन का पुरवा का रहने वाला था।

लग्जरी लाइफ स्टाइल और महंगे शौक ने कराया कातिल से प्यार
रिया गुप्ता लग्जरी लाइफ स्टाइल, महंगे पब व बार जाने की शौकीन थी। हर पार्टी का अलग-अलग ड्रेस कोड बना रखा था। इसी शौक ने उसकी मुलाकात अपने कातिल ऋषभ सिंह भदौरिया से कराई। रिया का इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड अकाउंट है। उसके 11 हजार से अधिक फाॅलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर बार व पब की पार्टियों की वीडियो पोस्ट करती थी। उसने मंगलवार को लग्जरी कार में बैठकर एक वीडियो बनाया। जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
 

इसके अलावा कई वीडियो में वह स्विमिंग पुल में नहाते हुए दिख रही है, तो किसी में हुक्के के धुएं का छल्ला बनाती हुई। ऑडी व बीएमडब्ल्यू की गाड़ियों के अलावा स्टाइलिश युवकों के साथ के वीडियो भी हैं। इन वीडियो पर एक हजार से अधिक लाइक व कमेंट हैं।

बेलौस व बेबाक बातचीत से होती रही दोस्ती
रिया अक्सर रात में महंगे होटलों व बार में पार्टियों में जाती थी। जो भी दोस्ती का हाथ बढ़ाता। उससे बेबाक बातचीत करती थी। रिया के इसी व्यवहार के कारण ऋषभ से उसकी दोस्ती हुई थी।
 

दिल व दिमाग में उतार दी गोली
पुलिस की पूछताछ में ऋषभ ने बताया कि रिया ने कुछ दिनों से उसका दिल व दिमाग दोनों खराब कर दिया था। इसी कारण वह उससे दूरी बनाना चाहता था, लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी हरकतों ने इतना तंग कर दिया कि उसकी हत्या का इरादा बना लिया। 

ऋषभ ने आगे पुलिस को बताया कि उसने ठान लिया था कि रिया के दिल व दिमाग में ही फायर करेगा। इसीलिए उसने एक गोली सिर में तो दूसरी सीने में मारी थी। दो गोलियों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। एक गोली सिर पर बाएं आंख के ऊपर लगी जो पिछले हिस्से को चीरती हुई निकल गई। दूसरी गोली बाएं सीने में ऊपर से नीचे की तरफ गई और फेफड़े के पार हो गई।

अधेड़ के साथ बीएमडब्ल्यू से घूमता देख चिढ़ गया था आरोपी
ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया ने उससे अपने बारे में कई बातें छिपा रखी थीं। लिवइन के शुरुआती दौर में रिया के तलाकशुदा होने के बारे में जानकारी नहीं थी। रिया कई युवकों से मोबाइल पर बात भी करती थी। कुछ दिन पहले बीएमडब्ल्यू कार में एक अधेड़ के साथ उसे घूमता हुआ देख लिया था। पूछताछ करने पर रिया ने झगड़ा किया था। ऋषभ ने बताया कि समिट बिल्डिंग में कई युवकों से उसकी अंतरंगता भी परेशान कर रही थी।

पहली शादी लव मैरिज थी, दो साल बाद तलाक
रिया की मां गीता ने बताया कि बेटी मेकअप आर्टिस्ट्स थी। उसने पुष्पेंद्र सिंह बत्रा से 2019 में लवमैरिज की थी। एक साल की बेटी प्रिंसी दामाद पुष्पेंद्र के पास ही रहती है। रिया का पुष्पेंद्र से नौ महीने पहले अलगाव हो चुका है। इसके बाद ही रिया आरोपी ऋषभ के संपर्क में आ गई। रिया के पिता शिवशक्ति गुप्ता मानसिक रोगी हैं। उनका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को परिवार सहित वैष्णो देवी जाने वाली थी मृतका
मृतका की मां गीता ने बताया कि शुक्रवार को पूरा परिवार जम्मू माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाला था। परिवार के 20 सदस्यों का टिकट भी हो चुका था, लेकिन बृहस्पतिवार को रिया की हत्या उसके लिवइन पार्टनर ने कर दी।

गीता ने बताया कि पहले जम्मू जाने का कार्यक्रम 17 अगस्त का था। रिया के मना करने पर 18 अगस्त को किया गया। गीता को इस बात का मलाल था कि अगर रिया की बात न मानती तो आज वह जिंदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed