Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saket and Arnav took charge of Uttarakhand.

Lucknow News: साकेत और अर्नव ने उत्तराखंड को संभाला

Sun, 15 Nov 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Saket and Arnav took charge of Uttarakhand.
लखनऊ। एक समय 36 रन पर शीर्षक्रम के तीन विकेट खोने के बाद टीम मुश्किल में लग रही थी। लेकिन साकेत चौहान (58) और अर्नव सिंह साहनी (88) ने उत्तराखंड की पारी को संभाला। कर्नाटक के खिलाफ विजय अंडर-16 मर्चेंट ट्रॉफी के मुकाबले में टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट खोकर 263 रन बना लिए थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 127 रन जोड़े।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कर्नाटक ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम के गेंदबाजों ने यह फैसला सही साबित करते हुए शुरुआत में विकेट झटके, लेकिन साकेत और अर्नव की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए टीम के आंकड़े को 150 रनों के पार पहुंचाया। साकेत 72 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अर्नव ने 88 रन पर आउट होने से पहले 203 गेंदों का सामना करते हुए दस आकर्षक चौके जमाए।
विज्ञापन

इसके बाद ध्रुव रावत ने भी टिककर बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों पर 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कर्नाटक की ओर से विदित एस ने 48 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि आयुष और प्रीतम दो-दो विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा की सतर्क शुुरुआत
ट्रॉफी के तहत इकाना बी ग्राउंड में खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई गोवा ने राजस्थान के खिलाफ सतर्क शुरुआत करते हुए पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए। शनिवार को राजस्थान के गेंदबाजों ने कुल 86 ओवर गेंदबाजी की। गोवा की ओर से सलामी बल्लेबाज युवराज ने एक छोर संभाला और 275 गेंद खेलकर 13 चौकों की मदद से 91 रन पर नाबाद रहे। टीम से मध्यक्रम से वंश ने 151 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। राजस्थान की ओर से अनंजय शर्मा ने 49 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

67 पर बंधा छत्तीसगढ़ का पुलिंदा
जीसीआरजी ग्राउंड में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत छत्तीसगढ़ का सामना महाराष्ट्र से हुआ। मुकाबले में दोनों ही टीमों की पहली पारी पहले दिन ही आउट हो गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ ने महज एक रन के योग पर शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाज खो दिए। खराब शुरुआत के चलते टीम उबर न सकी और 34.5 ओवर में महज 67 रन पर सिमट गई। उज्ज्वल कुमार (नाबाद 47 रन को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। इसके अलावा पांच बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सका। महाराष्ट्र से श्रेयांश बहुतुले ने पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि सार्थक और कुशाग्र ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में महाराष्ट्र की टीम भी खराब शुरुआत से नहीं उबर सकी और 55वें ओवर में 94 रन पर लुढ़क गई। मुत्जबा सैयद ने 31 और अर्नव पाटिल ने 28 रन का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ से आदित्य ने पांच और चंद्र साहू ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed