फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Riverfront immersed in the colors of art

Lucknow News: कला के रंग में सराबोर रिवर फ्रंट

Sun, 28 Jun 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Riverfront immersed in the colors of art
चित्रकारी करती युवतियां
लखनऊ। गोमती रिवर फ्रंट शनिवार शाम एक जीवंत और विशाल ओपन एयर आर्ट स्टूडियो में तब्दील हो गया। कलोरोथॉन फाउंडेशन, लखनऊ विकास प्राधिकरण और अद्वैत एंटरप्राइजेज की ओर से आयोजित सामुदायिक कला गतिविधि में शहर की खूबसूरत संस्कृति और धरोहरों को चित्रों में उतारा गया। इसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कंटेनर आर्ट आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ लाइव संगीत से हुआ। गायकों की मधुर आवाज और वाद्ययंत्रों की ध्वनियों ने समा बांध दी। एक ओर जहां स्ट्रीट-लेवल आर्ट स्टूडियो में लोग खुलकर अपनी रचनात्मकता दिखा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर पेशेवर कलाकारों की देखरेख में चित्रकार बड़े कैनवस पर सामूहिक पेंटिंग बना रहे थे। कंटेनर आर्ट में शहर की विभिन्न प्रसिद्ध धरोहरों पर आधारित चित्र बनाए गए। यंत्र, रुचिन सोनी और कुणाल सिंह जैसे कलाकारों ने शानदार भित्ति चित्र (म्यूरल्स) सुसज्जित किए। अद्वैत एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर अनंजय भूषण ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कलाकारों के हुनर को बाहर लाना और नदी को स्वच्छ बनाने का है। इस अवसर पर फाउंडेशन के सह-संस्थापक शम्स वारसी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

चित्रकारी करती युवतियां

चित्रकारी करती युवतियां

चित्रकारी करती युवतियां

चित्रकारी करती युवतियां

चित्रकारी करती युवतियां

चित्रकारी करती युवतियां

चित्रकारी करती युवतियां

चित्रकारी करती युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed