{"_id":"6b04a8c05e544bef8d02bdb7","slug":"rituals-begin-at-chhohariya-mata-temple-with-a-kalash-yatra-lucknow-news-c-13-lko1070-2021673-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कलश यात्रा के साथ छोहरिया माता मंदिर में अनुष्ठान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कलश यात्रा के साथ छोहरिया माता मंदिर में अनुष्ठान शुरू
Tue, 24 Nov 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट स्थित छोहरिया माता मंदिर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। माता के जयकारों और ढोल-नगाड़ों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
मंदिर के महंत लल्ला बाबा के अनुसार, सुबह नौ बजे मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में महिलाएं मंगल कलश लेकर प्रमुख मार्गों से गुजरीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना हुई। इसके बाद यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। धार्मिक आयोजन 29 नवंबर तक चलेगा। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
