फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rita bahuguna joshi slams rajnath, questions his political carrer

राजनाथ के सियासी करियर पर कांग्रेस का वार

Thu, 27 Mar 2014 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Mar 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
rita bahuguna joshi slams rajnath, questions his political carrer

लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह पर करारा हमला किया है।

विज्ञापन


उन्होंने राजनाथ को झूठे वादे करने वाला बताते हुए कहा कि ये एक बार जहां से जीतते या हारते हैं, वहां दोबारा लौटकर नहीं जाते।

चंदौली से लेकर महोना और हैदरगढ़ से लेकर गाजियाबाद तक इनका यही रिकॉर्ड रहा है।

क्यों नहीं बदली लखनऊ की सूरत

rita bahuguna joshi slams rajnath, questions his political carrer

राजनाथ के लखनऊ के विकास के वादे को लेकर रीता ने कहा कि यहां पिछले 25 वर्षों से भाजपा सांसद, मेयर और विधायक रहा।

उसके बाद भी इस शहर में सड़क, पेयजल व सीवर की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। राजनाथ खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।

उसके बाद भी उन्होंने कितना विकास किया, यह किसी से छुपा नहीं है।  

उन्होंने कहा कि गुजरात के नरसंहार को महज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देने वाले राजनाथ अब मुसलमानों से सहयोग मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष भाजपा में लौटे

rita bahuguna joshi slams rajnath, questions his political carrer

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय बुधवार को भाजपा में वापस आ गए।

विधानसभा चुनाव के समय बाबूसिंह कुशवाहा को पार्टी में लेने का विरोध करने पर राय को भाजपा से निकाल दिया गया था।

राय के साथ सिंघासन प्रसाद गुप्त, प्रमोद शाही, अनिरुद्ध शुक्ल, रमेश सिंह, जयप्रकाश नारायण राय, अभय राय, अवनेन्द्र राय, अजय राय और मानक राय ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं पंकज अवस्थी और अमरीश लाल वर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन

अमित शाह पर हमला बोल छोड़ा पद

rita bahuguna joshi slams rajnath, questions his political carrer

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लखनऊ पहुंचने के बाद भी भाजपा में टिकट वितरण का विवाद थम नहीं पाया है।

भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लौटन राम निषाद ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी अमित शाह पर टिकट वितरण में निषाद, बिंद, मल्लाह व केवट जैसी अति पिछड़ी जातियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

उन्होंने कहा कि वह अब सामान्य भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed