फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rita bahuguna joshi press conference on deoria case

मंत्री ने जताई संरक्षण गृह में बालिकाओं के शोषण की आशंका

Tue, 07 Aug 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
rita bahuguna joshi press conference on deoria case
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala

महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने देवरिया के बालिका संरक्षण गृह में बालिकाओं के शोषण की आशंका जताई है। उन्होंने कहा, हालांकि अभी मामले की रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन अगर कुछ गलत हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार और एडीजी महिला हेल्पलाइन अंजू गुप्ता को जांच के लिए भेजा गया है। वह मंगलवार को एनेक्सी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान का 2010 में पंजीकरण हुआ था। उसी वर्ष इसे बाल, बालिका और महिला संरक्षण गृह का काम भी दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में जब इस संस्था को बंद करने के आदेश दिए गए थे, तब वहां 28 बालिकाएं और लड़के थे। संस्था के रिकॉर्ड में 42 बालक-बालिकाओं की जानकारी मिली है। जबकि जांच में वहां 23 लड़कियां ही मिली हैं। बाकी कहां गई? इसका पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हाईपावर कमेटी ने लड़कियों से बातचीत की है। कई अन्य के बयान भी दर्ज किए गए हैं। कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बयानों के अनुसार, संस्था का रिकॉर्ड गड़बड़ मिला है।

मंत्री ने कहा, हाईकोर्ट के फैसले के बाद 2017 में सीबीआई ने सभी बाल गृहों की जांच की थी। इसके बाद हमारी सरकार ने 21 संरक्षण गृहों की मान्यता समाप्त कर दी है। सपा और बसपा ने इन पर नजर रखने वाली कमेटी में गलत लोगों को रखा था।

सरकार 70 से अधिक लोगों पर कार्रवाई कर रही है। जांच के बाद जिन बालिका संरक्षण गृहों में अच्छी सुविधाएं नहीं पाई जाएंगी तो उनको दी जाने वाली सरकारी सहायता रोक दी जाएगी।

सपा-बसपा के कार्यकाल में हुआ गड़बड़

रीता जोशी ने देवरिया कांड में सपा-बसपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा, जो दल हल्ला मचा रहे हैं उनके ही कार्यकाल में ये संरक्षण गृह फले-फूले। वे बताएं कि उन्होंने कितने लोगों को सरकारी सहायता से आगे बढ़ाया।

सपा के कार्यकाल में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी का गठन हुआ था। बसपा के जवाब में कहा, संस्था का पंजीकरण 2010 में हुआ था। आखिर किस आधार पर उसे इतना बड़ा कार्य दिया गया। इस मामले में स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती गई है।

यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाती तो ये घटना नहीं होती। सरकार अब मंडल स्तर पर बाल संरक्षण गृह खोलेगी। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सुझावों पर अमल किया जाएगा। भाजपा सरकार एक एनजीओ को काम सौंप रही है।

यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले में थर्ड पार्टी जांच भी कराई जाएगी। उन्होंने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed