Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   risk of infectious diseases increases by 50% during rainy season pregnant women need to be more careful

UP News: बरसात में संक्रामक बीमारियों का खतरा 50 प्रतिशत अधिक, गर्भवतियों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

Sun, 27 Jul 2025 10:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Jul 2025 10:48 AM IST
सार

बरसात में संक्रामक बीमारियों का खतरा 50 प्रतिशत अधिक हो जाता है। ऐसे में गर्भवतियों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। डायरिया के मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है।

विज्ञापन
risk of infectious diseases increases by 50% during rainy season pregnant women need to be more careful
टायफाइड - फोटो : फाइल

विस्तार

गर्मी और बरसात का मौसम हमेशा कई संक्रामक बीमारियां साथ लेकर आता है। ऐसे में इस मौसम में अधिक सावधान रहने की जरूरत होती है, खासकर गर्भवती महिलाओं को। वीरांगना झलकारीबाई महिला अस्पताल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि पंत बताती हैं कि बरसात में बच्चों और गर्भवतियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, डायरिया का खतरा अधिक रहता है। 

विज्ञापन


सामान्य दिनों में अगर 50 प्रतिशत रहता है तो बरसात में 100 प्रतिशत हो जाता है। ऐसे में इन्हें अधिक सावधान रहने की जरूरत है। अस्पताल में इस साल मई के बाद जून और जुलाई में डायरिया के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले वर्ष इसी माह में करीब तीन गुना बढ़ गई थी।

विज्ञापन

एक दिन में पहुंचे दस मरीज

निशातगंज स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की डॉ. प्राची सिंह ने बताया कि संक्रामक से संबंधित बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। इसमें एक साल के बच्चे से लेकर बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सभी शामिल हैं। पिछले सप्ताह एक दिन में डायरिया के 10 मरीज पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय

  • बाहर की चीजें खाने से बचें
  • खानपान का खास ख्याल रखें
  • साफ पानी से हाथ धोएं
  • पानी उबाल कर पीएं
  • एक दिन में चार से पांच लीटर पानी पीएं
  • भोजन को अच्छे से पकाकर खाएं

 

डायरिया के लक्षण

  • उल्टी-दस्त आना
  • कमजोरी महसूस होना
  • पेट दर्द, मरोड़ और ऐंठन महसूस होना
  • होंठ और त्वचा का सूखना

समय से पहले प्रसव का खतरा

डायरिया से डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का खतरा होता है, जो मां और भ्रूण दोनों के लिए हानिकारक है। यह समय से पहले प्रसव का कारण भी बन सकता है। साथ ही बच्चा कुपोषित भी हो सकता है। -डॉ. प्रियंका यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी, सीएचसी सिल्वर जुबली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed