Rinku Priya Engagement: आज लखनऊ के इस होटल में है रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी, आएंगे क्रिकेट-राजनीतिक दिग्गज
Rinku Priya Engagement: लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी होगी। इसमें क्रिकेट और राजनीति के कई दिग्गज शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी होगी। इसमें 300 से अधिक वीवीआईपी शामिल होंगे। देश और प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है।
क्रिकेट और राजनीति जगत की दोनों चर्चित हस्तियों की रिंग सेरेमनी में सपा मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल होंगे। इनको न्योता भेजा गया है। इसके अलावा सांसद इकरा हसन और कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की खबर है।
सगाई से पहले बंगले में शिफ्ट हो चुका है परिवार
आज होने वाली सगाई से पहले ही रिंकू का परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में आ गया है। इस बंगले को रिंकू सिंह ने खरीदा था। बंगले में माता-पिता, बहन के अलावा भाई भी रह रहे हैं। शादी के बाद सांसद प्रिया सरोज इसी आलीशान बंगले में आएंगी।
पिता ने छोड़ा गैस सिंलिडर लाने-ले जाने का काम
सगाई से पहले रिंकू सिंह के पिता खानचंद ने गैस सिंलिडर लाने-ले जाने का काम छोड़ दिया है। काम के साथ उन्होंने उस सर्वेंट क्वार्टर को भी छोड़ दिया है, जहां वह पिछले 25 साल से रह रहे थे। अब वह साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में रहने लगे हैं।
मैदान के बाद सियासी परिवार से जोड़ा नाता
साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर रिंकू सिंह क्रिकेट के सितारे बन गए थे। वह चंद वर्षों में क्रिकेट के उभरते सितारे बने और अब उनका नाता जौनपुर के बड़े सियासी परिवार से हो रहा है।
18 नवंबर को वाराणसी में होगी रिंकू और प्रिया की शादी
जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी। उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के साथ होनी है। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.