{"_id":"68cb1f4bdab9c53315087779","slug":"rickshaw-driver-was-murdered-due-to-illicit-relationship-lucknow-news-c-13-knp1002-1389505-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवैध संबंधों के चलते हुई थी रिक्शा चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवैध संबंधों के चलते हुई थी रिक्शा चालक की हत्या
Thu, 18 Sep 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। काकोरी के बीबीचक गांव निवासी ई रिक्शा चालक गुरु प्रसाद गौतम की महिला से अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई थी। बुधवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया। हत्या के दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
बीबीचक गांव निवासी गुरु प्रसाद गौतम (42) बेहोशी के हालत में बीती 12 सितंबर को सकरा गांव के पास एक शराब ठेके के पास मिले थे। रविवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक की बेटी ने गांव के ही कमलेश व अंकित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया पूछताछ में कमलेश ने बताया गुरु प्रसाद का चाची से अवैध संबंध थे, जिसको लेकर कई बार गुरु प्रसाद को समझाया गया, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। इसी के चलते उनकी हत्या की।