फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reward declared in ambulance case: yet Mukhtar Ansari's henchmen away from the grip of police

एंबुलेंस प्रकरण में इनाम घोषित : फिर भी पुलिस की पकड़ से दूर मुख्तार अंसारी के गुर्गे

Mon, 07 Jun 2021 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Jun 2021 08:55 PM IST
सार

फर्जी तरीके से मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन मामले में फरार तीन आरोपियों के खिलाफ एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन
Reward declared in ambulance case: yet Mukhtar Ansari's henchmen away from the grip of police
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्जी तरीके से मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन मामले में फरार तीन आरोपियों के खिलाफ एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। जबकि आरोपियों की तलाश में मऊ गई पुलिस टीम को भी कोई सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं इस मामले में मुख्तार अंसारी को भी 14 जून को कोर्ट में तलब किया गया है।

विज्ञापन


एंबुलेंस मामले में बीते अप्रैल माह में मुख्तार अंसारी समेत सात लोगों पर शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को जहां बाराबंकी में 14 जून को कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया है। वहीं उसके फरार चल रहे तीन गुर्गों मुजाहिद, शाहिद व आनंद यादव निवासी मऊ के खिलाफ तीन दिन पहले एसपी यमुना प्रसाद ने 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगाई गई है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस अब तक खाली हाथ है। जबकि इस मामले में बाराबंकी शहर के कौन लोग शामिल हैं इसका भी पता पुलिस नहीं लगा सकी है। जबकि इस चर्चित मामले के सामने आने के बाद पुलिस आए दिन किसी ने किसी से पूछताछ कर रही है। लेकिन इसके बाद भी ऐसा कोई नाम सामने नहीं आ सका है। ऐसे में शहर कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि एंबुलेंस रजिस्ट्रेशन मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जबकि इस मामले में लोकल कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed