फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revolving fund released to make 8,000 women millionaires

Lucknow News: आठ हजार महिलाओं को लखपति बनाने के लिए रिवाॅल्विंग फंड जारी

Sat, 16 May 2026 08:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Revolving fund released to make 8,000 women millionaires
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों की वंचित महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में जिले की सभी 491 ग्राम पंचायतों से 1.50 लाख महिलाओं को नए समूहों से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इनमें से अब तक 60 हजार महिलाओं की पहचान की जा चुकी है, जबकि 11 हजार महिलाओं को समूहों से जोड़कर उनका पंजीकरण भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन


इनमें से विभिन्न समूहों से जुड़ीं आठ हजार महिलाओं को लखपति बनाने के लिए रिवाॅल्विंग फंड भी जारी किया जा चुका है। जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जिले में पहले से संचालित 10,673 समूहों के जरिये 1.11 लाख महिलाएं जुड़ी हैं, लेकिन अब नए समूहों के गठन के बाद 11,580 समूह हो गए हैं और संख्या 1.24 लाख महिलाओं तक पहुंच गई है।
विज्ञापन







इन्हें दी जा रही प्राथमिकता
अभियान के तहत पहले चरण में उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जो अब तक किसी भी योजना या समूह से नहीं जुड़ी थीं। ग्राम स्तर पर बैठकों के जरिये समूहों का गठन किया जा रहा है और उन्हें बचत, ऋण व प्रशिक्षण की सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वरोजगार से जोड़ने की है योजना
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि इस पहल से न सिर्फ महिलाओं को नियमित आय का साधन मिलेगा, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी भी बढ़ेगी। आने वाले महीनों में शेष चिह्नित महिलाओं को भी समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed