{"_id":"6a30657a85c8dc79ff0c4142","slug":"review-officer-found-in-critical-condition-outside-bathroom-dies-in-hospital-lucknow-news-c-13-lko1070-1784915-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाथरूम के बाहर मरणासन्न मिले समीक्षा अधिकारी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाथरूम के बाहर मरणासन्न मिले समीक्षा अधिकारी, अस्पताल में मौत
Tue, 16 Jun 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा। क्षेत्र के शांति विहार में रविवार देर रात समीक्षा अधिकारी सुनील कुमार (56) घर के बाथरूम के बाहर मरणासन्न पड़े मिले। घरवालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उनके बेटे आर्यन ने बताया कि वह नोएडा में रहते हैं। घर पर उनकी बहन शौर्या मौजूद थीं। शौर्या के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद पिता सोने चले गए थे। सुबह करीब चार बजे वह बाथरूम जाने के लिए उठीं। तभी उन्होंने पिता को बाथरूम के बाहर फर्श पर मरणासन्न देखा। अतिरिक्त इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।