हम भाजपा को आपातकाल दोहराने नहीं देंगे: सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तरह लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी द्वारा आपातकाल की आशंका जताना जाहिर करता है कि देश में बन रहे हालात सामान्य नहीं हैं।
द्वेष और बदले की राजनीति खतरे की घंटी है। लोकतंत्र सहिष्णुता और तालमेल की आधारशिला पर संरक्षित होता है।
इसे आघात पहुंचाने वाली ताकतों की तनिक भी सक्रियता संदेह पैदा करती है।
चौधरी ने कहा, जिस तरह से आज देश में केंद्रीयकृत व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है।
विडंबना है कि 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल का जो रास्ता अख्तियार किया, अब भाजपा भी उसी तरफ चलती दिख रही है।
भाजपा नेतृत्व का आचरण अलोकतांत्रिक गतिवधियों को प्रोत्साहन देने वाला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी ताकतें इस काले इतिहास को दोहराने नहीं देंगी।