{"_id":"681bc11ce5cba4c4e20600af","slug":"retired-uppcl-engineer-dies-in-bike-accident-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1192826-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त यूपीपीसीएल इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त यूपीपीसीएल इंजीनियर की मौत
Thu, 08 May 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 08 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त यूपीपीसीएल इंजीनियर की मौत
लखनऊ। गोमतीनगर के विश्वास खंड-3 निवासी यूपीपीसीएल से सेवानिवृत्त इंजीनियर अशोक गुप्ता (70) की सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
अशोक के बेटे मुकुल ने बताया कि पिता मंगलवार सुबह कार से गोमतीनगर स्थित स्टेट बैंक के काम से गए हुए थे। कार किनारे खड़ा कर पैदल सड़क पार कर रहे थे।
इस बीच तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। अशोक के परिवार में पत्नी सरिता देवी, दो बेटे मुकुल और कुकुल हैं।