फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   retired staff in depression hanged himself

अवसाद में सेवानिवृत्त कर्मचारी ने फांसी लगाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
retired staff in depression hanged himself
लखनऊ। लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी बाजारखाला के तिलकनगर निवासी कुंदन लाल साहू (65) ने बुधवार देर शाम अवसाद में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं नाका और मड़ियांव में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस तीनों की कोविड जांच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुंदन लाल पत्नी सरोज और बेटे सोनू के साथ रहते थे। पत्नी घर पर ही बनी दुकान में बुटीक चलाती है और सोनू बैंक में काम करता है। सोनू ने बताया कि पिता कई साल से अवसादग्रस्त थे। इलाज भी चल रहा था। उधर, नाका के राजेंद्र निवासी अजय कुमार (28) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अजय एक निजी फैक्टरी में काम करता था। बुधवार दोपहर उसने काफी नशा कर रखा था। पेट दर्द व उल्टी के बाद भाई संजय व अन्य परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां अजय ने दम तोड़ दिया। वहीं मड़ियांव में मजदूर बबलू चौधरी (42) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि बबलू मूलरूप से बस्ती का रहने वाला था। यहां कई दिन से केशवनगर में विनोद के मकान में रहकर पुताई का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह बाथरूम गया था। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो विनोद ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर बबलू फर्श पर पड़ा था। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed