फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired PCS officer's daughter gang raped in Lucknow.

Lucknow: सेवानिवृत्त पीसीएस अफसर की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर की वारदात

Mon, 11 Dec 2023 04:14 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Dec 2023 04:14 PM IST
सार

लखनऊ में रिटायर्ड पीसीएस अफसर की बेटी से हैवानों ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे मुंशीपुलिया पर छोड़कर भाग निकले। वजीरगंज थाने में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Retired PCS officer's daughter gang raped in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की बेटी को तीन युवक बहाने से अपने साथ ले गए और जबरन नशीला पदार्थ पिलाया कर चलती कार में गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने उसे मुंशीपुलिया के पास छोड़ा और भाग निकले। रविवार को वजीरगंज थाने में गैंगरेप का केस दर्ज किया गया और पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम राहुल राज के मुताबिक विभूतिखंड इलाके में सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की 22 साल की बेटी रहती है। उनका केजीएमयू मानसिक रोग विभाग में इलाज चल रहा है। युवती अक्सर इलाज के लिए वहां अकेले आया करती थी। इस दौरान बाहर चाय की दुकान पर काम करने वाले मड़ियांव निवासी सत्यम मिश्र से उसकी जान-पहचान हो गई। पांच दिसंबर को युवती इलाज के लिए पहुंची। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह सत्यम की दुकान चाय पीने पहुंच गई। इस दौरान उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। उसने सत्यम से मोबाइल चार्ज करने के लिए कहा तो सत्यम ने एंबुलेंस चालक बाजारखाला निवासी मोहम्मद असलम की एंबुलेंस में मोबाइल को चार्जिंग पर लगवा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कही ये बात, पीएम मोदी का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - परिवारवादियों की राह पर मायावती : सपा, सुभासपा, अपना दल, निषाद पार्टी की तरह परिवार के बाहर नहीं सोच पाई बसपा


कुछ देर के बाद युवती ने सत्यम से अपना मोबाइल लेकर आने की बात कही तो उसने बताया कि एंबुलेंस चालक गाड़ी लेकर डालीगंज चला गया है। सत्यम युवती को ई-रिक्शे से डालीगंज लेकर पहुंचा तो युवती को बताया गया है कि एंबुलेंस आईटी चौराहे पर है। वह लोग वहां पहुंचे तो कोई नहीं मिला। इस बीच वैगनआर कार सवार चाय दुकान मालिक बाजारखाला निवासी मोहम्मद सुहैल और असलम पहुंचे। उन लोगों ने सत्यम और युवती को अपनी कार में बैठा लिया।


बाराबंकी सफेदाबाद ढाबे पर खिलाया खाना और जबरन नशीला पदार्थ पिलाया
आईटी चौराहे से कार में युवती को बैठाने के बाद आरोपी बाराबंकी सफेदाबाद एक ढाबे पहुंचे। पहले उन लोगों ने साथ मिलकर खाना खाया। इसके बाद युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। युवती कुछ ही देर में नशे में हो गई तो आरोपियों ने उसको जबरन दोबारा गाड़ी में बैठा लिया और चलती कार में गैंगरेप किया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी युवती को कार से मुंशीपुलिया पर छोड़कर भाग निकले। वहां से वह अपनी सहेली के घर पहुंची और सारी बात बताई। वहां से युवती किसी तरह अपने घर पहुंची।

पुलिस का दावा, पांच दिन बाद शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता
डीसीपी का कहना है कि घटना के बाद युवती काफी डरी-सहमी थी। इसके चलते उसने शिकायत नहीं की। रविवार को उसने हिम्मत जुटाई और सारी बात परिजनों को बताई। सूत्र बताते हैं कि युवती सबसे पहले शिकायत लेकर विभूतिखंड थाने पहुंची तो घटना के बारे में पश्चिम जोन के अधिकारियों को बताया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए फौरन वजीरगंज थाने में गैंगरेप का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों सत्यम, सुहैल और असलम को शिक्षा भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई असलम के भाई की वैगनआर कार भी बरामद कर ली है।

अश्लील वीडियो बनाए जाने की आशंका, मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया
एडीसीपी सीएन सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुहैल और असलम के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। दोनों के मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिए है। युवती का अश्लील वीडियो बनाए जाने की आशंका को लेकर दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed