फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired Joint Secretary and a young woman were duped of Rs 24 lakh

Lucknow News: सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव व युवती से 24 लाख की ठगी

Sat, 14 Feb 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Retired Joint Secretary and a young woman were duped of Rs 24 lakh
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव और युवती से 24 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन अपार्टमेंट निवासी डॉ. दया प्रकाश संयुक्त सचिव फूड के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी की दोपहर दो बजे उनके पास अनजान नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को पेंशन विभाग का कर्मचारी बताया। फिर उन्हें बातों में उलझाकर उनके पीएनबी के दो खातों और एफडी की जानकारी ले ली। इसके बाद जालसाज ने उनकी आठ लाख की एफडी तोड़ी और रकम उन्हीं दो खातों में ट्रांसफर करने के बाद फिर अपने अकाउंट में ले ली।




प्रीपेड टास्क के नाम पर ठगा

इंदिरानगर के सेक्टर-24 निवासी शबाना खातून का कहना है कि 11 जनवरी को बेटी को ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर छोटे-छोटे टास्क दिए। हर टास्क के 150 रुपये भी दिए। बेटी को भरोसा होने पर प्रीपेड टास्क करने के लिए कहा गया। इस पर उनकी बेटी ने 11 से 13 जनवरी तक कुल 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने रकम हड़प ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि ठगी की रकम फ्रीज कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed