फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   retired ips teerthraj son commited suicide in lucknow

रिटायर्ड आईएएस के बेटे ने गोमती में कूदकर दी जान

Mon, 24 Apr 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Apr 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
retired ips teerthraj son commited suicide in lucknow
गोमती में लाश
लखनऊ में सोमवार सुबह गोमती नदी में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जांच-पड़ताल के बाद युवक की शिनाख्त गोमतीनगर के रहने वाले पूर्व आईएएस तीर्थराज त्रिपाठी के बेटे सौरभ त्रिपाठी के रूप में की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीओ गोमतीनगर के ऑफिस के पास गोमती नदी के किनारे एक युवक की लाश मिलने से अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त मिर्जापुर से रिटायर्ड कमिश्नर तीर्थराज के बेटे सौरभ के रूप में की।

सौरभ रविवार रात से गायब था। देर रात तक लौटकर न आने पर परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच साढ़े आठ बजे सीओ गोमतीनगर के ऑफिस के पास किसी ने पुल से युवक को नदी में छलांग लगाते देख पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि, रात होने के चलते पुलिस शव नहीं ढूंढ़ सकी थी। सुबह गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है क‌ि बीटेक पास होने के बावजूद नौकरी न म‌िलने से डिप्रेशन में था। बता दें क‌ि सौरभ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई की पत्नी भी आईपीएस अफसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed