फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired IAS officer booked for 87 lakh fraud in Lucknow accused accused of being member of Shine City

UP News: सेवानिवृत्त आईएएस पर 87 लाख की धोखाधड़ी का केस, आरोपियों पर शाइन सिटी का सदस्य होने का आरोप

Sun, 02 Mar 2025 09:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 09:35 AM IST
सार

हरिराम के मुताबिक जमीन खरीदने के बाद भी आरोपियों ने कब्जा नहीं लिया। वर्ष 2022 में उन्हें पता चला कि शाइन सिटी के लोगों ने तय जमीन के बदले पिता से चकमार्ग से सटी हुई दस बिस्वा जमीन अपने नाम करा ली है। विरोध पर मिश्रीलाल ने रजिस्ट्री की अदलाबदली कराने की बात कही। 

विज्ञापन
Retired IAS officer booked for 87 lakh fraud in Lucknow accused accused of being member of Shine City
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सेवानिवृत्त आईएएस अफसर डॉ. अशोक चंद्र व पांच अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। जमीन के नाम पर 87 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

विज्ञापन


नगराम के करोरा गांव निवासी हरिनाम के मुताबिक 2015 में उनके पिता अयोध्या प्रसाद ने चार बिस्वा जमीन बेचने के लिए परिचित सहन खेड़ा निवासी मिश्रीलाल से बात की थी। मिश्रीलाल ने बताया कि उनकी जमीन चमनलाल खरीदेंगे। 
विज्ञापन


सौदा तय होने पर जब हरिनाम व उनके पिता मोहनलालगंज तहसील रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो मिश्रीलाल का साथी दुर्गा प्रसाद मिला। मिश्रीलाल के वकील ने रजिस्ट्री पर बिना पढ़े पिता से अंगूठा लगवा लिया। इस बीच पता चला कि रजिस्ट्री चमनलाल के नाम पर न होकर किसी और को हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्री लाल व शैलेंद्र उन्हें व पिता को कलेक्ट्रेट ले गए। औपचारिकताओं के नाम पर सादे पेपर पर अंगूठा लगवा लिया। ठगों ने हरिनाम के चाचा से भी कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने तीनों की जमीन को बेचने के लिए यह साजिश रची थी।

पीड़ित, उसके पिता व चाचा पर ही दर्ज करा दिया केस

हरिराम ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से आरोपियों को अनुमति भी मिल गई। फिर राजेंद्र ने पिता की जगह रिशु नाम के युवक को खड़ाकर सेवानिवृत्त आईएएस अफसर डॉ. अशोक चंद्र को जमीन बेच दी। आरोपियों ने उनसे 87 लाख रुपये भी ले लिए। 

आरोप है कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी आरोपियों से मिला हुआ था। उसे फर्जीवाड़े की जानकारी थी। वहीं, सेवानिवृत्त आईएएस अफसर का आरोप था कि जमीन उन्हें मिली ही नहीं। आरोपियों ने उनसे पैसे ले लिए। 

साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगाी

इस कारण उन्होंने हरिराम, उसके पिता व चाचा पर केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक रिटायर्ड आईएएस, रिशू सिंह, शिवम भास्कर, शैलेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद व मिश्रीलाल पर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगाी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed