फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired home guard dies who injured in land dispute in Lucknow six arrested including Pradhan

UP News: जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड होमगार्ड की मौत, घरवालों ने किया प्रदर्शन; प्रधान समेत छह गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 10:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 10:01 AM IST
सार

लखनऊ में जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल रिटायर्ड होमगार्ड की मौत हो गई। घरवालों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रधान समेत छह को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Retired home guard dies who injured in land dispute in Lucknow six arrested including Pradhan
गंगा प्रसाद की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में 15 दिन पहले जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल रिटायर्ड होमगार्ड गंगा प्रसाद ने रविवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को सोनवा-भैंसामऊ रोड पर शव रखकर चार घंटे तक प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


घरवालों ने मामले में प्रधान समेत छह लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी व एसीपी बीकेटी रिषभ रुणवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की फोटो दिखा लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

दो सौ वर्गफीट जमीन के लिए विवाद

महिगवां के सोनवा गांव निवासी गंगा प्रसाद और प्रधान अशोक गिरि का 30 नवंबर को दो सौ वर्गफीट जमीन के लिए विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान प्रधान व उसके घरवालों ने रिटायर्ड होमगार्ड के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियां व दुकान का सामान तोड़ दिया था। पथराव भी किया था। गंगा प्रसाद को छत पर फेंक दिया था। इसके सभी भाग निकले थे। पिटाई में गंगा प्रसाद के दोनों बेटे रंजीत और मोहित भी घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर बहू संध्या ने ससुर गंगासागर का अस्पताल में भर्ती कराया था।

तीन थानों की पुलिस रही मौजूद

पोस्टमार्टम हाउस से सोमवार को जैसे ही शव घर पहुंचा तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे शव एंबुलेंस से उतारने को तैयार नहीं हुए। पुलिस के मान मनौव्वल पर परिजनों ने शव नीचे उतारा। घर से पांच सौ मीटर दूर सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। 

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इस दौरान इटौंजा, महिंगवा और बीकेटी थाने की पुलिस मौजूद रही। इंस्पेक्टर महिंगवा शिव मंगल सिंह के मुताबिक प्रधान अशोक, संजय, मनीष, वरुण, गेंदालाल व अभय को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के सामने ही पिटाई होने का आरोप

रिटायर्ड होमगार्ड के बेटों का आरोप है कि आरोपी प्रधान ने पुलिस के सामने ही पिता को पीटा था। आरोप है कि अगर उस समय अगर महिगवां पुलिस ने सख्त कार्रवाई की होती तो शायद आज पिता जिंदा होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed