फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired female Sub-Inspector swindled of 30 lakh rupees, mother, son, and two others arrested

Lucknow News: सेवानिवृत्त महिला दरोगा से 30 लाख रुपये ठगे, मां-बेटा व दो अन्य गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 14 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Retired female Sub-Inspector swindled of 30 lakh rupees, mother, son, and two others arrested
आलमबाग। कृष्णानगर पुलिस ने प्लॉट के नाम पर गिरोह बनाकर ठगी करने के आरोप में मां-बेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेवानिवृत्त महिला दरोगा के परिवार से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सेक्टर-डी निवासी सेवानिवृत्त महिला दरोगा के विनय कुमार पांडेय ने पिछले वर्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-जी निवासी अमन उर्फ सुनील शुक्ला और उसके 13 साथियों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़प लिए। विवेचना में सामने आया कि अमन शुक्ला, उसकी मां सुनीता शुक्ला, आशियाना निवासी पंकज अग्रवाल और आलमबाग के कैलाशपुरी निवासी दीपक राय गिरोह बनाकर लोगों से प्लॉट और मकान दिलाने के नाम पर एडवांस रकम वसूलते थे। रुपये लेने के बाद वे अपने मोबाइल नंबर बदलकर भाग जाते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed