{"_id":"5d3d83ad8ebc3e6caa3bb471","slug":"retired-army-officer-thrashed-to-death-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पूर्व सैन्यकर्मी की पीट-पीटकर हत्या, सिर में लगी गंभीर चोट से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पूर्व सैन्यकर्मी की पीट-पीटकर हत्या, सिर में लगी गंभीर चोट से हुई मौत
Sun, 28 Jul 2019 04:44 PM IST
ishwar ashish
पीटीआई, अमेठी
पीटीआई, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Jul 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात अमेठी में एक पूर्व सैन्यकर्मी की अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिले के कमरौली थाने के अंतर्गत गोदिया का पुरवा गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने अमानुल्लाह के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अमानुल्लाह के पुत्र ने बताया कि हमले के समय घर पर उसके पिता व मां ही मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोटें आने से अमानुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एएसपी दयाराम के अनुसार, घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।