{"_id":"5ac08d7c4f1c1bc3618b4c62","slug":"result-of-police-recruitment-2015-can-be-declair-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट से हरी झंडी के बाद इस तारीख तक जारी हो सकता है पुलिस भर्ती का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट से हरी झंडी के बाद इस तारीख तक जारी हो सकता है पुलिस भर्ती का रिजल्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश में होने वाली 34,716 सिपाहियों की भर्ती का परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंत तक घोषित होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इसके लिए तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि पूर्व में हुए दस्तावेजों के सत्यापन में कुछ विसंगतियां रह गई थीं। इनमें से 236 अभ्यर्थियों को 6 अप्रैल को दोबारा दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
इन्हें 6 अप्रैल की सुबह सात बजे लखनऊ पुलिस लाइन पहुंचना होगा, जहां उनको प्रवेश पत्र दिया जाएगा। भर्ती बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर इन अभ्यर्थियों की सूची अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इन अभ्यर्थियों को इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी इसके बाद भी अनुपस्थित रहते हैं, उन पर नियमानुसार बोर्ड अंतिम निर्णय ले लेगा।
सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा पूरी होने के बाद डाटा संकलन किया जाएगा। प्रयास है कि अप्रैल के अंत तक इस परीक्षा के परिणाम घोषित कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची डीजीपी मुख्यालय को भेज दी जाए।
उन्होंने बताया कि 2018 की 41,520 सिपाही भर्ती प्रक्रिया पर इसका असर न पड़े, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। 9 और 10 जून को वर्ष 2018 की सीधी भर्ती के लिए ऑफलाइन परीक्षा संभावित है।