{"_id":"68f140f92356ad36fb002b76","slug":"result-of-nursing-recruitment-exam-declared-in-lohia-institute-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1431910-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया संस्थान में नर्सिंग भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया संस्थान में नर्सिंग भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
Fri, 17 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान नर्सिंग भर्ती परीक्षा की स्कोर शीट जारी कर दी गई है। संस्थान में 665 पदों के लिए 11 अक्तूबर को ऑनलाइन टेस्ट हुआ था। संस्थान की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के अंक अपलोड कर दिए गए हैं।
लोहिया संस्थान ने भर्ती परीक्षा से पहले स्क्रीनिंग टेस्ट लिया था। इसमें सफल 6,746 परीक्षार्थियों में से 6443 ने मुख्य परीक्षा दी थी। ऑनलाइन टेस्ट के बाद इनका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्क्रीनिंग परीक्षा में ओपन श्रेणी की कट ऑफ 69.5 फीसदी रही। ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कट ऑफ- 51, ओबीसी की 62, एससी की 48.5 और एसटी की 40 फीसदी रही थी। इसके बाद 100 नंबर की मुख्य परीक्षा में काफी परीक्षार्थी 80 से ज्यादा नंबर लाने में सफल रहे हैं। ऐसे में इसकी कट ऑफ काफी ऊंची जाने का अनुमान है।
वेबसाइट से रिजल्ट हटने पर उठे सवाल
लोहिया संस्थान की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने के बाद कुछ समय के लिए हटाया गया था। इस पर सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलने लगा। हालांकि संस्थान के प्रवक्ता प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि वेबसाइट मेंटेनेंस और बदलाव के लिए कुछ समय के लिए ऐसा करना पड़ा था। वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल अपलोड की गई है। परीक्षार्थी परिणाम देख सकते हैं।