Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Responsible people are procrastinating on taking action against the school in the case of rape of a girl

Lucknow News: बच्ची से दुष्कर्म मामले में स्कूल के खिलाफ कार्रवाई पर जिम्मेदार कर रहे टालमटोल

Tue, 22 Jul 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Responsible people are procrastinating on taking action against the school in the case of rape of a girl
किडजी स्कूल।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। चार साल की बच्ची से स्कूल वैन में दुष्कर्म किया गया। स्कूल प्रबंधन मामले को दबाता रहा। पुलिस ने भी कार्रवाई के नाम पर आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन शिक्षा विभाग नींद से नहीं जागा। हैरानी की बात ये है कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं। किसी ने भी स्कूल जाना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन



इस मामले में शनिवार को डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा था कि वह सोमवार को जांच टीम स्कूल में भेजेंगे। सोमवार को जब उनसे बात की गई तो पहले उन्होंने जांच की बात तो कही, लेकिन बाद में यह जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा अधिकारी की बताकर पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग के आधीन आते हैं। ऐसे में स्कूल पर कार्रवाई और जांच का अधिकार बीएसए को है। उधर, बीएसए रामप्रवेश से जब इस बारे में पूछा गया तो वह भी सीमा विवाद में घिरे नजर आए। कार्रवाई के बजाय बीएसए ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग केवल कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों की मान्यता और संचालन का काम देखता है। प्री स्कूल हमारे परिक्षेत्र में नहीं आते हैं।
विज्ञापन



अफसरों के रवैये से उपजे पांच गंभीर सवाल

स्कूल वैन में दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में कार्रवाई के नाम पर दोनों अधिकारियों की लीपापोती ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब शिक्षा विभाग के अफसरों के पास नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल 1 : क्या प्री स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों की सुरक्षा की जवाबदेही शिक्षा विभाग की नहीं है?
सवाल 2 : क्या किसी निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं होगी?
सवाल 3 : प्री स्कूल यदि बीएसए और डीआईओएस के दायरे में नहीं आता तो फिर उसका संचालन कैसे हो रहा था?
सवाल 4 : क्या कोई प्री स्कूल या निजी स्कूल जब चाहे छुट्टी कर ताला लगा सकते हैं?
सवाल 5 : प्री-स्कूल और किंडरगार्टन जैसे विद्यालय क्या किसी व्यवस्था के नियंत्रण में नहीं?


अभिभावकों में डर, स्कूल में सन्नाटा
मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधक भूमिगत हैं। स्कूल में सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। सोमवार को स्कूल के बाहर सन्नाटा पसरा नजर आया। भीतर कुछ कर्मचारी मौजूद थे। पूछने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। उधर, इस घटना के बाद से अभिभावकों में डर का माहाैल है। अभिभावक खुद भी बच्चों को स्कूल ले जाने से कतरा रहे हैं। स्कूल के बाहर चाट का ठेला लगाने वाले राजेश ने बताया कि घटना के पहले गेट के बाहर चहल-पहल दिखती थी, लेकिन अब सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed