फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Respect for ancestors increases the fame of the family: Mayor

पूर्वजों के सम्मान से बढ़ती है परिवार की कीर्ति : महापौर

Mon, 10 Feb 2025 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Respect for ancestors increases the fame of the family: Mayor
कार्यक्रम में सम्मानित करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।

विज्ञापन




लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, पूर्वजों के सम्मान से परिवार की कीर्ति बढ़ती है। पूर्वजों के कृतित्व व व्यकित्व से नई पीढ़ी को निरंतर अवगत कराते रहने की जरूरत है। वह रविवार को गोमतीनगर विस्तार में समाजवादी चिंतक अयोध्या प्रसाद यादव की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।


उन्होंने कहा, स्व.अयोध्या प्रसाद की याद में आयोजित कार्यक्रम समाज के लिए नजीर है। हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा, समाज हित में निरंतर बेहतर काम करते रहने की जरूरत है। समाजवादी चिंतक स्व.अयोध्या प्रसाद ने दूसरों के लिए जीवन जीया। विधायक योगेश शुक्ला, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, यादव महासभा के प्रमोद चौधरी, रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे आदि ने भी संबोधित किया। यहां 29वां पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, निशुल्क चिकित्सा शिविर, मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह भी हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed