फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   resling in akhada on nagpanchmi festival

Lucknow News: नागपंचमी पर पहलवानों ने अखाड़ों में दिखाया दम, दर्शकों ने भरा जोश

Tue, 29 Jul 2025 03:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:54 PM IST
विज्ञापन
resling in akhada on nagpanchmi festival
राजधानी में अखाड़ों में नागपंचमी पर कुश्ती के दौरान भिड़ते पहलवान। अमर उजाला
नागपंचमी के मौके पर राजधानी में जगह-जगह अखाड़ों में पहलवानों ने खूब दाव दिखाए। बच्चाें, युवाओं और प्रौढ़ों ने कुश्ती प्रतियोगिताओं में खूब जोश दिखाया। कुश्ती के दौरान कहीं जय श्रीराम तो कहीं जय बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान दर्शकों में भी जबरदस्त जोश देखने को मिला। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।नरही स्थित साकेत पल्ली में बजरंग अखाड़ा एवं व्यायामशाला में सबसे पहले नाग पंचमी की पूजा हुई। बजरंग बली की आरती और पूजन के बाद कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने पहलवानों के परिचय के साथ कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। किशोरों और युवाओं ने इस दौरान एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब दाव आजमाए। इसके अलावा गणेशगंज में स्थित स्वर्गीय गिरधारी पहलवान अखाड़े में भी नागपंचमी पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां बच्चों ने भी दंगल में खूब उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


चौक के बाग महानारायण में गोमती पहलवान के अखाड़े की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां दूरदराज से आए पहलवानों ने दावपेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अमीनाबाद के गूंगे नवाब पार्क स्थित गुरु छुटका पहलवान के अखाड़े में भी रोचक कुश्ती का आनंद लेने बड़ी तादाद में लोग पहुंचे। दर्शकों ने पहलवानों का खूब जोश भी बढ़ाया।

राजधानी में अखाड़ों में नागपंचमी पर कुश्ती के दौरान भिड़ते पहलवान। अमर उजाला

राजधानी में अखाड़ों में नागपंचमी पर कुश्ती के दौरान भिड़ते पहलवान। अमर उजाला

राजधानी में अखाड़ों में नागपंचमी पर कुश्ती के दौरान भिड़ते पहलवान। अमर उजाला

राजधानी में अखाड़ों में नागपंचमी पर कुश्ती के दौरान भिड़ते पहलवान। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed