{"_id":"598af3304f1c1bd5708b46a9","slug":"resignation-of-bsp-mlc-ambika-chaudhary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अम्बिका चौधरी का MLC पद से इस्तीफा, भाजपा में जाने पर कहा- बीएसपी में खुश हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बिका चौधरी का MLC पद से इस्तीफा, भाजपा में जाने पर कहा- बीएसपी में खुश हूं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
अम्बिका चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा एमएलसी अशोक बाजपेई के इस्तीफा देने के बाद अब एमएलएसी अम्बिका चौधरी ने भी विधानपरिषद सभापति रमेश यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अम्बिका चौधरी सपा से एमएलसी थे लेकिन बीती जनवरी उन्होंने बसपा ज्वाइन कर ली थी। इस्तीफा देते वक्त उन्होंने कहा कि वह भाजपा में जाने की तैयारी में नहीं हैं फिलहाल बीएसपी में ही खुश हूं।
सपा छोड़ते वक्त उन्होंने अखिलेश यादव की जमकर निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि अखिलेश ने जो व्यवहार मुलायम सिंह के साथ किया उससे वह बहुत दुखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सपा छोडने से पहले मैं मुलायम सिंह का सबसे करीबी रहा, अब बसपा में रहकर जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा।
विज्ञापन
आज उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि बीते दिनों सपा से बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, बसपा से जयवीर सिंह, सपा से सरोजनी अग्रवाल के बाद आज दोपहर एमएलसी अशोक बाजपेयी भी एमएलसी पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अम्बिका मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रह चुके हैं। बीती जनवरी को उन्होंने सपा छोड़कर बसपा का दामन थामा था।
विज्ञापन
सपा छोड़ते वक्त उन्होंने अखिलेश यादव की जमकर निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि अखिलेश ने जो व्यवहार मुलायम सिंह के साथ किया उससे वह बहुत दुखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सपा छोडने से पहले मैं मुलायम सिंह का सबसे करीबी रहा, अब बसपा में रहकर जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा।
विज्ञापन
आज उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि बीते दिनों सपा से बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, बसपा से जयवीर सिंह, सपा से सरोजनी अग्रवाल के बाद आज दोपहर एमएलसी अशोक बाजपेयी भी एमएलसी पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
नेता जी की उपेक्षा से नाराजगी
इस्तीफा दिखाते अशोक बाजपेयी
आज सुबह अशोक बाजपेयी ने विधानपरिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा था। मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा समाजवादी पार्टी में नेती जी की हो रही उपेक्षा के चलते दिया है। जिसने पार्टी को खड़ा किया आज पार्टी में उसी की उपेक्षा हो रही है।
अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर पार्टी छोड़कर जाने वाले सपा नेताओं को डेपुटेशन पर जाने वाले नेता कहा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि जिसे जाना है वो जाए लेकिन बेबुनियाद आरोप लगाकर नहीं।
बताते चलें कि 29 जुलाई का अमित शाह के यूपी दौरे के शुरू होते ही सपा से एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इन दोनों एमएलसी ने बाद में भाजपा का दामन भी थाम लिया। उस वक्त एग और एमएलसी के इस्तीफा देने की खबरें आ रहीं थी।