फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Resident doctors of kgmu accused of beating up employees

केजीएमयू : रेजीडेंट डॉक्टरों पर कर्मचारियों की पिटाई का आरोप

Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Resident doctors of kgmu accused of beating  up employees
केजीएमयू में रेजीडेंट डॅाक्टरों ने कर्मचारियों की कर दी पिटाई। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक रोग विभाग में बुधवार को रेजीडेंट डॉक्टरों पर कर्मचारियों की पिटाई का आरोप लगा। मारपीट से ओपीडी में अफरातफरी मचने से मरीज सहम गए। डॉक्टरों के हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने घटना के बारे में विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक अग्रवाल को बताया। विभागाध्यक्ष ने अपने पत्र में मारपीट करने वालों में डॉ. तपन, डॉ. अभिषेक और डॉ. करन के नाम लिखे हैं।
विज्ञापन

प्रॉक्टर प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है। इसके अलावा आरोपी छात्रों को बुलाकर पूछताछ भी की।
इससे पहले विवाद तब शुरू हुआ जब एक जूनियर डॉक्टर काउंटर पर पर्चा बनवाने पहुंचा। कर्मचारियों ने समय समाप्त होने की बात कहते हुए पर्चा बनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर कहासुनी बढ़ गई। पीडियाट्रिक रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर ने कॉल करके साथियों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर कर्मचारियों की पिटाई कर दी।
मौके पर मौजूद मरीज और तीमारदारों ने बताया कि पर्चा बनाने वाले कर्मचारियों का व्यवहार बेहद खराब रहता है। इसी वजह से मामला इतना बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed