Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Resident doctor returned to work after 11 days

Lucknow News: रेजीडेंट डॉक्टर 11 दिन बाद काम पर लौटे

Sat, 24 Aug 2024 04:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Resident doctor returned to work after 11 days
रायबरेली में शुक्रवार को एम्स की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर
रायबरेली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर की क्रूर हत्या के विरोध में हड़ताल पर गए एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर शुक्रवार को काम पर लौट आए। करीब 11 दिन बाद ओपीडी के साथ ऑपरेशन थिएटर खुले। ओपीडी के काउंटरों पर मरीजों की भीड़ दिखी। शाम तक करीब 2,200 मरीज ओपीडी में चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। न्यू सर्जरी सहित अन्य विभागों में 10 मरीजों का ऑपरेशन भी किया गया।
विज्ञापन

कोलकाता की घटना के विरोध में गत 12 अगस्त से रेजीडेंट डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया था। इससे ओपीडी के साथ ही सर्जरी सहित अन्य चिकित्सीय सेवाएं ठप हो गई थीं। सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही एम्स में संचालित हो रही थीं। 11 दिन हड़ताल पर रहने के बाद शुक्रवार को रेजीडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए। एम्स के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुयश सिंह ने शुक्रवार को न्यूरो से संबंधित चार मरीजों के ऑपरेशन किए। उन्होंने बताया कि एम्स में 10 सर्जरी की गई हैं। 2,200 से अधिक मरीज ओपीडी में आए। सोमवार से चिकित्सीय सेवाएं और बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed