{"_id":"61c70f030850ff642011540a","slug":"reserve-pool-organised-for-security-of-vip-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: चुनाव प्रचार में वीआईपी सुरक्षा के लिए रिजर्व पूल गठित, दी गई ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: चुनाव प्रचार में वीआईपी सुरक्षा के लिए रिजर्व पूल गठित, दी गई ट्रेनिंग
Sat, 25 Dec 2021 06:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:00 PM IST
सार
यूपी चुनाव में अति विशिष्ट और विशिष्ट लोगों की सुरक्षा के लिए रिजर्व पूल का गठन कर दिया गया है। इसके लिए नोडल पुलिस अफसरों को सुरक्षा मुख्यालय में ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आने वाले अति विशिष्ट और विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग ने अलग से रिजर्व पूल का गठन किया है। इसके लिए सभी जिलों में नामित नोडल पुलिस अधिकारियों को वीआईपी सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सुरक्षा मुख्यालय में नोडल अफसरों को प्रशिक्षित करने के एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पहले दिन लखनऊ, कानपुर और बरेली जोन के सभी 23 जिलों के नोडल पुलिस अधिकारियों को वीआईपी सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने सभी नोडल अधिकारियों को वीआईपी सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने चुनावी दौरे पर आने वाले वीआईपी लोगों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कमी न होने देने और त्रुटिरहित सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर भीड़ आदि की चेकिंग से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यशाला में पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा और पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा द्वारा भी चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा समेत अन्य वीआईपी लोगों की सुरक्षा के मानकों के बारे में जानकारी दी गई।