फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reservation in promotion : reaction of favours and against

प्रमोशन में आरक्षण: समर्थकों ने किया ये एलान, विरोधी बोले- योगी सरकार ने लागू किया तो भुगतेगी अंजाम

Wed, 26 Sep 2018 02:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Sep 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
reservation in promotion : reaction of favours and against
सर्वजन हिताय संघर्ष समिति और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति (फाइल) - फोटो : amar ujala

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आरक्षण समर्थक और विरोधी अब राज्य सरकार के निर्णय पर नजर गड़ाए बैठे हैं। आरक्षण समर्थक जहां जल्द से जल्द व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं तो विरोधियों ने इसे लागू करने राज्य सरकार को अंजाम भुगतने तक की चेतावनी दे दी है। 

विज्ञापन


आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के संयोजक अवधेश वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तो हम स्वागत करते हैं लेकिन अब हमारी ये मांग है कि लोकसभा में लंबित पदोन्नति के बिल को जल्द से जल्द लागू कर उसे बाध्यकारी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था करने को मजबूर होंगी। 
विज्ञापन


अवधेश वर्मा ने कहा कि बीते 15 जून 2018 को भी उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकारों पर ये निर्णय छोड़ दिया था, जिसके बाद बिहार सरकार ने वहां प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था लागू की लेकिन यूपी की सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति 28 सितंबर को सुबह गोमती नगर स्थित अंबेडकर स्मारक से पैदल मार्च करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सर्वजन हिताय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने ये चेतावनी दी है कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था लागू करती है तो वह इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण न्याय संगत नहीं है। इसके विरोध में संघर्ष समिति के कार्यकर्ता तमाम लोगों के साथ सड़क पर उतरेंगे। जरूरत पड़ी तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed