{"_id":"5c9ac1edbe9ee834e3fc87b7b4d0402f","slug":"reservation-for-minorities-in-kasturbagandhi-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों को यहां भी 20 फीसदी कोटे का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों को यहां भी 20 फीसदी कोटे का तोहफा
लखनऊ/शैलेंद्र श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Aug 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार योजनाओं में ही नहीं अल्पसंख्यक वर्ग को शिक्षण संस्थाओं में भी 20 फीसदी कोटा आरक्षित करने जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं के लिए 20 फीसदी कोटा निर्धारित किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है और मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली बैठक में इसे रखा जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं। प्रदेश में मौजूदा समय 746 कस्तूरबा विद्यालय हैं।
इन स्कूलों में लड़कियों को कक्षा 6 से 8 तक मुफ्त शिक्षा देने की व्यवस्था है। इन स्कूलों में लड़कियों को रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाती है। इन स्कूलों में 100 लड़कियों के रहने की व्यवस्था होती है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने प्रदेश के 30 विभागों की 85 योजनाओं में अल्पसंख्यकों का 20 फीसदी कोटा तय किया है। इसके आधार पर संबंधित विभागों को प्रस्ताव बनाकर मुख्य सचिव के समक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में यह कोटा देना चाहता है। इसके आधार पर ही प्रस्ताव तैयार किया गया है और मुख्य सचिव के समक्ष रखा जाएगा।
क्या है व्यवस्था
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 100 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था है। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यक छात्राओं को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाती है।
इन विद्यालयों में बालिकाओं को प्रवेश देने के लिए मोटीवेशन कैंप लगाए जाते हैं। जिसमें बालिकाओं के अभिभावकों को भी बुलाकर उन्हें इसकी खूबियों के बारे में जानकारी दी जाती है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं को कक्षा 6 में प्रवेश देकर कक्षा 6, 7 व 8 की शिक्षा तीन वर्ष में दी जाती है।