फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   research scholar caught with a girl in hostel

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रात में लड़की संग पकड़ा गया छात्र

Sat, 01 Aug 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फखरपुर (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला,फखरपुर (बहराइच) Updated Sat, 01 Aug 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
research scholar caught with a girl in hostel

फैजाबाद में एक विश्वविद्यालय के हॉस्टल में शोध छात्र के साथ एक युवती पकड़ी गई। इस मामले को विश्वविद्यालय ने जल्दबाजी में चुपचाप निपटा दिया। कार्रवाई के तौर पर आरोपी छात्र को यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में गुरुवार की रात गंगा छात्रावास में एक युवती के साथ शोध छात्र के पकड़े जाने के मामले में आनन-फानन में कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन


आरोपी छात्र को विवि ने हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया है। इस आदेश पर सर्वसम्मति से विद्वत परिषद की शुक्रवार हुई बैठक में मुहर लगा दी गई। युवती के भी विवि परिसर में आने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को विश्वविद्यालय के गंगा छात्रावास के कक्ष संख्या-88 में एक शोध छात्र द्वारा अवैध रूप से एक युवती को छिपाकर रखने का मामला सामने आया।

मर्जी से रह रहे थे दोनों साथ

research scholar caught with a girl in hostel

तत्काल विवि प्रशासन ने प्रकरण की जांच की, दोनों बालिग होने और मर्जी से रहने की बात पर पुलिस केस नहीं हुआ, मगर आरोपित शोध छात्र अभिजीत कुमार, को विश्वविद्यालय ने अनुशासन तोड़ने के आरोप में हमेशा के लिए निष्कासित करने का प्रस्ताव रखा।

यह प्रस्ताव शुक्रवार को विद्वत परिषद के बैठक में रखा गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित निष्कासन पर मुहर लगा दी।

अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. एपी राव ने बताया कि शोध छात्र अभिजीत कुमार से जुड़े प्रकरण की रिपोर्ट विस्तार से बैठक में प्रस्तुत की गई। मामले में अनुशासन समिति की ओर से लिए निर्णय से सदन को अवगत कराया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अनुशासन समिति के निर्णय के अनुसार आरोपी लड़की का विश्वविद्यालय में प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed