फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   research report of pesticides effect on fruits

ताजी सब्जी, फल और दूध से भी हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

Sat, 03 Oct 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 Oct 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
research report of pesticides effect on fruits

ताजी सब्जियों, फलों और दूध के नियमित सेवन से अगर आप खुद को सेहत मंद बनाए रखने के बारे में सोचते हैं तो सावधान हो जाइए। दरअसल, देश के 12.5 फीसदी खाद्य पदार्थों में खतरनाक कीटनाशक पाए गए हैं जो आपको अनजाने में गंभीर बीमारियों का शिकार बना रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से करवाए इस अध्ययन के मुताबिक अधिकतर सब्जियों, फलों, दूध और अन्य खाद्य पदार्थ में सबसे अधिक खतरनाक कीटनाशक पाए गए हैं। अध्ययन के लिए ये नमूने देश के विभिन्न खुदरा और थोक दुकानों से इकट्ठा किए गए थे।
विज्ञापन


चौंकाने वाला तथ्य यह है कि ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ बेचने का दावा करनी वाली दुकानों से लिए गए नमूनों में भी खतरनाक कीटनाशक पाए गए। केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2005 में खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों की मौजूदगी पर निगरानी के लिए शुरू की गई योजना के तहत वर्ष 2014-15 में लिए गए कुल 20,618 नमूनों में से 12.50 फीसदी में खतरनाक कीटनाशक पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाल और चावल में भी मिले कीटनाशक

research report of pesticides effect on fruits

इन नमूनों का देश के 25 प्रयोगशालाओं में परीक्षण किया गया। परीक्षण रिपोर्ट में 12.5 फीसदी नमूनों में एसफेट, बाइफेंथ्रीन, एस्टैमीप्राइड, ट्राइआजोफोस, मेटालैक्सील, मैलाथीन, एस्टैमीप्रीड, कार्बोसल्फान, प्रोफेनोफोस और हेक्साकोनाजोल जैसे अस्वीकृत कीटनाशक पाए गए। यानी इन कीटनाशकों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।

कृषि मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 18.7 फीसदी नमूनों में कीटनाशक पाए गए, जबकि 2.6 फीसदी नमूनों में फूड सेफ्टी और स्टैंडर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की ओर से तय कीटनाशक की अधिकतम मात्रा से अधिक कीटनाशक पाए गए।

रिपोर्ट के मुताबिक सब्जियों के 1180, फलों के 225, मसालों के 732, चावल के 30 और दालों के 43 नमूनों में अस्वीकृत कीटनाशक पाए गए। मंत्रालय ने सब्जियों, फलों, मसालों के अलावा लाल मिर्च पाउडर, कड़ी पत्ते, चावल, गेहूं, दाल, मछली, मीट, अंडे, चाय, दूध और भू-जल के नमूने लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed