फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   representative group of shikshamitra meets chief minister CM yogi.

शिक्षामित्रों के लिए सीएम से की गईं पांच मांगें, योगी बोले- सरकार आप के साथ

Thu, 03 Aug 2017 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
 representative group of shikshamitra meets chief minister CM yogi.
- फोटो : amar ujala

शिक्षामित्रों को समस्याओं को लेकर एक प्रति‌निधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला और उनके सामने पांच सूत्रीय मांगे रखी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के सामने शिक्षामित्रों की मुश्किलों को बताते हुए उन्हें सहायक अध्यापक बनाकर रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने ये पांच मांगे रखी-

1-केंद्र सरकार से संविधान में संशोधन करा कर नया अध्यादेश लाकर 1,72,000 शिक्षामित्रो/समायोजित शिक्षक को सहायक अध्यापक बनाकर उन्हें रोजगार प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


2-सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुन:विचार याचिका डाले।

3- सरकार विदारी जो भी निर्णय लिया जायेगा वह सभी शिक्षामित्रों को दृष्टिगत लेते हुए लिया जायेग।

4- यदि सरकार समायोजित सहायक अध्यापकों को शिक्षामित्र पद पर वापस भेजता है तो सभी शिक्षामित्रों के समान सारी सुविधायें  व अधिकार दिये जायें।
 
5- जिन शिक्षामित्रों की असामयिक मृत्यु हो गयी है उन्हें मुआवजा व उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जान जिससे उनका जीविकोपार्जन हो सके।

सीएम बोले- जो भी हो सकेगा हम करेंगे

 representative group of shikshamitra meets chief minister CM yogi.

वहीं, सीएम योगी ने आश्वासन दिलाया कि इस मामले पर सरकार से जो भी हो सकेगा वो करेंगे। उन्होंने अगले तीन चार दिनों में निर्णय लेने का निर्देश जारी किया। कुल मिलाकर इस मुद्दे पर सीएम से वार्ता सकारात्मक रही।

इसके पहले भी यूपी सरकार ने मामले में हल निकालने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद ही शिक्षामित्र आंदोलन खत्म करने पर राजी हुए थे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय को जारी रखते हुए शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था।

इसके पहले भी मुलाकात में सीएम ने दिलाया था भरोसा

 representative group of shikshamitra meets chief minister CM yogi.

इसके पहले मंगलवार को शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में मिले आश्वासन के बाद शिक्षा मित्रों ने छह दिन तक चले अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया था। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मित्रों से कहा था कि आप आंदोलन खत्म स्कूलों में शिक्षण कार्य करें सरकार आपके हित और भविष्य का ध्यान रखेगी।

उन्होंने शिक्षा मित्रों से दो टूक कहा था कि आंदोलन और समाधान एक साथ नहीं हो सकते। अगर आप कानून तोड़ेंगे तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

दरअसल सोमवार शाम शिक्षा मित्रों की अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह से हुई वार्ता विफल होने के बाद शिक्षा मित्रों के संगठनों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री की ओर से मंगलवार दोपहर दो बजे शिक्षा मित्रों को वार्ता के लिए बुलाया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के दायरे में रहकर हल निकालने का दिया था आश्वासन

 representative group of shikshamitra meets chief minister CM yogi.

मुख्यमंत्री ने पिछली मुलाकात में ‌सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे में रहकर मामले का हल निकालने का भरोसा दिलाया था। शिक्षा मित्रों का मानदेय 20 से 25 हजार रुपये करने, नई भर्ती में वरीयता देने और टीईटी की परीक्षा जल्द कराने पर विचार भी विचार हुआ था।

शिक्षा मित्रों ने अध्यादेश लाकर उन्हें नियमित करने के साथ ही वेतन भुगतान और सुविधाएं यथावत रखने की मांग रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed